गेमिंग
हर गेमर अपने कंप्यूटर पर अपनी सहजता के हिसाब से कॉन्फ़िगरेशन और गेम सेटिंग्स करता है.
आमतौर पर किसी भी टूर्नामेंट या मैच से पहले इसे कस्टमाइज़ किया जाता है चाहे आप किसी भी सिस्टम पर हों. लेकिन प्रो गेमर्स को कुछ स्पेशल गेमिंग उपकरण और हार्डवेयर की ज़रूरत होती है जिससे वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें.
अंकित पंथ ने कहा कि पहले कई बार उनका अनुभव ठीक नहीं रहा इसलिए अब वो अपने हर मैच या टूर्नामेंट में खेलने जाते समय अपना गेमिंग माउस और प्रोफेशनल हेडसेट ज़रूर साथ लेकर जाते हैं. हमने उनसे जाना कि वो घर पर कौन से हार्डवेयर का इस्तेमाल करते हैं जिससे वो गेम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें और खुद को सहज रखने के लिए गेम में कौन सा कॉन्फ़िगरेशन सेट करते हैं.
अंकित पंथ के कंप्यूटर सेटअप और उनकी पसंदीदा गेम सेटिंग्स नीचे दिए गए हैं
अंकित पंथ का पसंदीदा हार्डवेयर
- प्रोसेसर: Intel Core i9 7900X
- ग्राफिक्स कार्ड: ZOTAC GAMING GeForce RTX 2080 SUPER Twin Fan
- मेमोरी कार्ड: CORSAIR Vengeance RGB Pro 64GB (2x32GB)
- लिक्विड कूलर: CORSAIR Hydro Series H100i Platinum RGB
- सॉलिड स्टेट ड्राइव: CORSAIR Force Series MP510 1920GB NVMe
- कैबिनेट: CORSAIR Crystal Series 680X - White
- पावर सप्लाई: CORSAIR RMx 1000 Watts 80 Plus Gold PSU
- मदरबोर्ड: Gigabyte Z390 AORUS MASTER
- मॉनिटर: Dell Alienware 25 Gaming Monitor AW2518Hf
अंकित पंथ की पसंदीदा इन गेम CS:GO सेटिंग्स
- गेम रिज़ॉल्यूशन: 1280x960
- एसपेक्ट रेशियो: 4:3 stretched
- DPI: 1600
- माउस सेंसिटिविटी: 0.57
- माउस एक्सीलेरेशन: 0
- रॉ इनपुट: 1
- cl_crosshaircolor: 0
- cl_crosshairsize: 2.8
- cl_crosshairgap: 1
- cl_crosshair_drawoutline: 0
- cl_crosshairstyle: 4
हर गेमर का अपना खुद का पसंदीदा सेट अप होता है जरूरी नहीं है कि अगर आप अंकित का पसंदीदा सेट अप इस्तेमाल करेंगे तो आपको फायदा ही होगा.
सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने कंप्यूटर और उसकी सेटिंग्स के साथ तब तक छेड़छाड़ करते रहें जब तक आपको कुछ ऐसा ना मिल जाए जो आपको ठीक लगे. अंकित आपको इन सेटिंग्स के साथ अभ्यास करने का सुझाव देते हैं जिसे फिर लंबे समय तक बदला ना जाए जिससे आप उन सेटिंग्स के साथ लगातार अभ्यास कर उस कौशल को खुद में विकसित कर सकें.
यह एक व्यक्तिगत सेटिंग है जो जरूरी नहीं कि हर किसी के काम आए. लेकिन जो गेम में नए हैं और उन्हें बिल्कुल नहीं पता कि किस तरह से कंप्यूटर का सेटअप किया जाता है, वे लोग अंकित के द्वारा बताई गई सेटिंग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जब तक वे अपने हिसाब से खुद सेटिंग न कर लें.