Cricket
8 मिनट
केएल राहुल - शट आउट द नॉइज़
शट आउट द नॉइज़ एक डॉक्यूमेंट्री है जिसमें 2019 में केएल राहुल की टीम इंडिया में वापसी के बाद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार होने की यात्रा को दर्शाया गया है.
2019 की शुरुआत केएल राहुल के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रही क्योंकि उन्हें कुछ समय के लिए भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया गया था.
लेकिन उन्होंने कुछ कर दिखाने का जज़्बा नहीं छोड़ा, इसलिए उन्होंने खुद को सबसे अलग कर लिया और कड़ी मेहनत की जब तक उन्हें फिर से भारत की राष्ट्रीय टीम में वापस बुलाया नहीं गया.
जैसे ही उन्होंने भारतीय जर्सी को दोबारा पहना तो वे हर अवसर को पूरी तरह से अपने नाम करने के लिए तैयार दिखे, और कई सीरीज़ और विभिन्न फॉर्मेट्स में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज़ कराके इसे साबित किया.
आईए जानते हैं केएल राहुल के फरवरी 2019 से फरवरी 2020 तक हैरान कर देने वाले प्रदर्शन के बारे में.
24फरवरी 2019 - आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20आई में 50 रन
राहुल की भारतीय टीम में वापसी के बाद उनका पहला मैच विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले घरेलू सीरीज़ का पहला टी20आई मैच था. अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को नज़र में रखते हुए राहुल ऐसा प्रदर्शन करना चाहते थे जिससे सभी यह मान लें कि वो अगले साल के लिए पूरी तरह से फिट हैं. उन्होंने 36 गेंदों पर 138.88 के स्ट्राइक रेट से छह चौकौं और एक छक्के की मदद से हाफ सेंचुरी बनाकर शानदार शुरुआत की. केएल राहुल भारतीय टीम के स्टैंडआउट प्लेयर रहे जबकि ऑस्ट्रेलिया को जीतता देख सभी खिलाड़ी काफी दबाव में आ गए थे मगर राहुल ने जबरदस्त तरीके से सब कुछ हैंडल किया.
6 जुलाई 2019 - श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप में 111 रन
लीड्स के हैडिंग्ले में श्रीलंका के बल्लेबाज़ एंजलो मैथ्यूज़ के शतक के बाद भारत के सामने 265 रनों का बड़ा लक्ष्य था. हालांकि इस बात की चिंता सबको थी कि भारत इस लक्ष्य तक पहुंच कर जीत कैसे हासिल करेगा. लेकिन केएल राहुल और रोहित शर्मा की साझेदारी ने सबकी हिम्मत बढ़ा दी जब दोनों ने मिलकर पहले 10 ओवर में 59 रन बनाए. यह लगभग रन-ए-बॉल था. दोनों बल्लेबाज़ों ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 30 ओवर की साझेदारी में दोनों ने शतक बनाए और पहली विकेट गिरने तक 189 रन जोड़े. राहुल ने शानदार पारी खेल कर शतक बनाया और वो तब आउट हुए जब भारत को जीत के लिए केवल 25 रनों से भी कम की ज़रुरत थी.
11 दिसंबर 2019 - वेस्ट इंड़ीज़ के खिलाफ टी20आई में 91 रन
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राहुल की अविश्वसनीय पारी जहां उन्होंने 56 बॉल पर 91 रन बनाए, उन्हें सबसे छोटे खेल में अन्य खिलाड़ियों से ऊपर रखती है. एक बार फिर रोहित शर्मा के साथ साझेदारी करते हुए, राहुल ने पारी में चार छक्के और नौ चौके लगाए और आखिरी ओवर तक क्रीज़ पर डटे रहे. भारत ने राहुल के जबरदस्त योगदान के कारण 240 रन बनाए. रोहित के साथ उनकी साझेदारी 135 रन की रही और फिर विराट कोहली के साथ 95 रनों की साझेदारी रही और यह सब सिर्फ 7.2 ओवर में ही हुआ था.
18 दिसंबर 2019 - वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ वनडे में 102 रन
जहां तक स्कोर की बात है तो ऐसा लगता है कि वाइजैग राहुल के सबसे पसंदीदा मैदानों में से एक है. उन्होंने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा का जमकर साथ निभाया. राहुल ने 104 गेंदों पर 102 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल थे और यह रोहित और राहुल की जबरदस्त साझेदारी का ही नतीजा था जिसमें शुरुआती विकेट के लिए 227 रन बने. उनके शानदार प्रदर्शन के कारण भारत ने कुल 387 रन बनाए और 107 रनों से जीतकर सीरीज़ को बराबर किया.
17 जनवरी 2020 - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 80 रन
इस सीरीज़ का दूसरा मैच राजकोट सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुआ, वहां राहुल को पांचवें क्रम पर भेजा गया. उन्हें ऋषभ पंत के स्थान पर विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी. एक नए रोल के साथ उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं मगर उन्होंने अपने बल्ले से सब को हैरत में डाल दिया. जब भारत 33वें ओवर पर 198/3 पर था तब राहुल ने जबरदस्त प्रदर्शन कर भारत को 340 रनों तक पहुंचाया और केवल 52 गेंदों में 80 रन बनाए. उन्होंने विकेट के पीछे एक कैच लेकर और एक स्टंपिंग के साथ खेल समाप्त किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया.
24 जनवरी 2020 - न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20आई में 56 रन
पहले टी20आई में ऑकलैंड के एडन पार्क में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने ज़ोरदार पारी खेलकर 204 रनों का लक्ष्य रखा. भारत ने जैसे ही पारी की शुरुआत की, दूसरे ही ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गिर गया लेकिन राहुल ने खेल को संभालते हुए 13 गेंदों में 29 रन बनाकर थोड़ा हौसला बढ़ाया. उन्होंने अपना अर्थशतक और भारत के 100 रन लान्ग ऑन पर एक फ़्लैट बैट छक्के के साथ पूरा किया और 27 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों के साथ 56 रन बनाए. उनके 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट की पारी ने भारत को वह गति दी जो किसी भी पारी की शुरुआत में जरुरी है.
5 फरवरी 2020 - न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में नाबाद 88 रन
हैमिल्टन सेडन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड के पहले वनडे में 347 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा करने के बाद भी भारत को हार का सामना करना पड़ा. हार के बावजूद उस मैच की कुछ शानदार बातें रहीं जिनमें से एक है केएल राहुल की शानदार पारी. टीम में विकेट कीपर और मध्यक्रम के बल्लेबाज का दो अहम रोल निभाते हुए राहुल ने 64 गेंदों में नाबाद 88 रनों की पारी खेली और भारत को 347 के स्कोर तक पहुंचाया. उनके शानदार स्ट्राईक रेट ने भारत के प्रदर्शन में एक अहम भूमिका निभाई.
11 फरवरी 2020 - न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 112 रन
न्यूजीलैंड में खेले गए वनडे सीरीज़ में भारत कुछ ख़ास नहीं कर पाया मगर केएल राहुल ने सभी को हैरान कर देने वाली पारी खेली. सीरीज़ में मध्यक्रम के बल्लेबाज के रुप में उन्होंने माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए आखिरी मैच में धमाकेदार शतक बनाया. उन्होंने 113 गेंदों में 112 रन बनाकर भारतीय टॉप ऑर्डर को बचाते हुए बहुत अहम भूमिका निभाई. जब 62 रन पर भारत के तीन विकेट गिर चुके थे तब राहुल आए और 47वें ओवर तक खेलते रहे. शानदार पारी खेलते हुए नौ चौके और दो छक्के के साथ 2020 का पहला शतक पूरा करने के बाद ही आउट हुए.
इस कहानी का एक अंश