एक शख्स ने अपने फोन पर डांसर का वीडियो शूट करते हुए.
© अली भारमल
डांस

घर पर पेशेवर डांस वीडियो शूट करने के लिए 10 टिप्स

अपनी डांस प्रतिभा को दुनिया को दिखाना चाहते हैं या सिर्फ अपनी कला को अपने लिए अमर करना चाहते हैं? इसके बारे जाने कुछ खास टिप्स.
दिव्या नाइक (मूल अंग्रेजी से अनुवादित लेख) द्वारा लिखित
5 मिनट पढ़ेPublished on
वर्षों से डांस वीडियो देखना हमारे पसंदीदा शौक में से एक रहा है.
चाहे वह आश्चर्यजनक कोरियोग्राफी हो, शानदार कॉम्पिटिशन बैटल्स हों या स्टूडियो में क्रू टीमों के जैमिंग के क्लिप्स हों, ऐसी बहुत ही कम ही चीजें होती हैं जो एक सुंदर डांस वीडियो के उत्साह और ऊर्जा को पीछे करने में कामयाब होती है.
लेकिन यह सिर्फ वीडियो में मौजूद डांसर्स तक ही सीमित नहीं है. वीडियो को कैसे शूट किया गया, एडिट किया गया और कैसे बनाया गया, यह उतना ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चीजें डांस को दुनिया भर में देखने के लिए सभी के लिए जीवंत करते हैं.
अगर आप घर पर खुद डांस वीडियो बनाना चाहते हैं, लेकिन यह नहीं पता है कि इसे कैसे करना है, तो नीचे दिए गए टिप्स को देखें.

1. अपना रिसर्च करें

आपने डांसिंग पार्ट को सुलझा लिया है लेकिन वीडियो अपने आप में एक अलग कला है. वीडियो शूट करने और एडिट करने के बारे में सीखने के लिए कुछ समय समर्पित करें. वीडियो तकनीकों पर चर्चा करने वाले ब्लॉगों को फॉलो करें, फिल्म मेकिंग की मूल बातें पढ़ें, इंटरनेशनल डांसर्स की फिल्में और वीडियो देखें और वीडियो के लुक एंड फील पर फोकस करें.
एक कैमरापर्सन एक स्टूडियो में वीडियो प्रोडक्शन के दौरान शूट करता है.

वीडियो प्रोडक्शन के कई पहलू हैं

© वकास मंसूरी

2. अपनी टीम को इकट्ठा करें

पेशेवर वीडियो प्रोडक्शन क्रू में बहुत सारे लोग शामिल होते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है. अगर आप सीमित बजट में घर पर शूटिंग करने जा रहे हैं, तो कम संभावना है कि आप बहुत सारे लोगों को काम पर रखने जा रहे हैं. लेकिन हो सकता है कि आप सभी बातें लागू करने में सक्षम न हों. एक छोटी टीम पर विचार करें, जिसमें नीचे लिखे पेशेवर शामिल हो:
  • डायरेक्टर
  • सिनेमेटोग्राफर
  • एडिटर
रेड बुल बीसी वन वर्ल्ड फाइनल के लिए एक डांस वीडियो की शूटिंग पर एक क्रू काम करता है.

अपने डांस वीडियो के लिए एक छोटा क्रू तैयार करें

© अली भारमल | रेड बुल कंटेंट पूल

यह सभी भूमिकाएं आप निभा सकते हैं, लेकिन अगर आप वीडियो में डांस भी कर रहे हैं और कोरियोग्राफी भी कर रहे हैं, तो कुछ दोस्तों को अन्य भूमिकाएं करने से प्रोडक्शन के कुछ पहलुओं से आपको फोकस हटाने में मदद मिलेगी.
कथक और वैकिंग डांसर अनसुआ चौधरी कहती हैं, “अगर आपका कोई दोस्त है जो आपका वीडियो शूट करता है, तो आप उसे इस बारे में निर्देश दे सकते हैं कि यह कैसे करना है. लेकिन शूटिंग से पहले खुद फ्रेम और लाइटिंग जांच लें. इसके अलावा, आपका फ्रेम अगर हॉरिजॉन्टल है तो बेहतर है. और बाकी आप प्रयोग करने के लिए अपने दोस्त या अपनी टीम पर छोड़ सकते हैं."

3. कॉन्सेप्ट ऐसा चुने जो आपके लिए संभव हो

क्या आप अपना डांस स्किल दिखाने के लिए वीडियो बना रहे हैं? क्या आप ऐसी कोरियोग्राफी वीडियो बना रहे हैं, जिसे अन्य लोग करने की कोशिश करें? क्या आप एक नैरेटिव आर्क के साथ एक डांस वीडियो बना रहे हैं? आपके वीडियो का कॉन्सेप्ट और उद्देश्य स्पष्ट होना महत्वपूर्ण है.
कॉन्सेप्ट के आधार पर, आपको म्यूज़िक, कोरियोग्राफी और स्थान चुनना होगा. इसके अलावा पोशाक, प्रोप्स, लाइटिंग की व्यवस्था भी करनी पड़ेगी. अपने दिमाग में वीडियो का उद्देश्य स्पष्ट रखें और अपनी टीम के साथ इस पर चर्चा करें ताकि हर कोई एक ही दिशा में काम कर रहा हो.
एक फिल्म मेकर वीडियो प्रोडक्शन सेट पर प्रॉप्स की जांच करते हुए.

प्रॉप्स आपके वीडियो के कॉन्सेप्ट के लिये अहम है

© वकास मंसूरी

4. शेड्यूल बनाएं

यह बहुत महत्वपूर्ण है. टीम के साथ बैठें और एक टाइमलाइन निर्धारित करें. आपके पास एक फाइनल डेडलाइन हो सकती है और इसके अनुसार अपना शेड्यूल बना सकते हैं. अपने प्रोजेक्ट को खत्म करने का एक निर्धारित समय भी तय करें. लेकिन सुनिश्चित करें कि आप शेड्यूल में प्रोडक्शन के सभी पहलुओं (कॉन्सेप्ट, स्टोरीबोर्ड, रिहर्सल, रेकी, शूट, पेपर एडिट, ऑफलाइन एडिट, पोस्ट प्रोडक्शन, रिलीज़ और वितरण) को शामिल करें; और जितना हो सके टाइमलाइन को फॉलो करें.

5. लोकेशन की रेकी करें

रेकी उस लोकेशन का दौरा होता है जहां आप लाइटिंग, स्पेस डायनामिक्स, बैकग्राउंड, कैमरा सेट-अप सहित प्रत्येक पहलू पर गौर करेंगे जहां बाद में आप वीडियो शूट करेंगे. एक रेकी करने से आपको पहले से योजना बनाने में मदद मिलती है ताकि आपको आखिरी मिनट में बदलाव करने की जरूरत ना पड़े. अगर आप बाहर शूटिंग कर रहे हैं, तो यह देखने के लिए कई बार रेकी करें कि पूरे दिन प्रकाश व्यवस्था कैसे बदलती है.
एक वीडियो प्रोडक्शन क्रू सदस्य शूटिंग के दौरान.

अगर बाहर शूटिंग कर रहे हैं, तो प्राकृतिक प्रकाश व्यवस्था की जाँच करें

© अली भारमल

6. अपने वीडियो के डिस्ट्रीब्यूशन के बारे में सोचें

यह इस बारे में एक स्पष्ट विचार रखने के बारे में है कि आपके वीडियो का उपयोग किस लिए किया जाएगा और यह कहां जाएगा. क्या यह एक क्लाइंट के लिए है? क्या यह आपकी वेबसाइट या सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब के लिए है? क्या इसका प्रसारण कहीं और होने वाला है?
अपने प्लेटफॉर्म और डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों को जानना महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक के पास एक अलग टेक्निकल स्पेसिफिकेशन है. उदाहरण के लिए, IG फीड में 1x1 डाइमेंशन में एक मिनट तक का वीडियो होगा जबकि IGTV 16x9 डाइमेंशन में 10 मिनट तक का हो सकता है.

7. अपना प्री-प्रोडक्शन तैयार रखें

अगर आप घर पर या किसी इनडोर स्पेस में शूटिंग कर रहे हैं, तो अपने सिनेमेटोग्राफर और डायरेक्टर के साथ लाइटिंग, प्रॉप्स और बैकग्राउंड को निर्धारित करें. फाइनल शूट से पहले एक टेस्ट शूट करें ताकि अगर कोई गड़बड़ी हो तो पता चल सके. यह देखने के लिए कि क्या यह आपकी अपेक्षाओं से मेल खाता है, अपनी टीम के साथ प्रत्येक फ्रेम पर राय और जांच करें.
कैमरापर्सन एक स्टूडियो में वीडियो प्रोडक्शन की शूटिंग के दौरान डांसर्स को फिल्माते हुए.

अगर आवश्यक हो तो प्री-प्रोडक्शन में एक टेस्ट वीडियो शूट करें

© वकास मंसूरी

अहमदाबाद की डांसर और पैरानॉयड डांस क्रू की संस्थापक श्री लक्ष्मी कहती हैं, “मेरे लिए, किसी भी डांस वीडियो की शूटिंग में फ्रेमिंग, रंग और कैमरा क्वालिटी सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं. कुछ प्रॉप्स और अच्छा बैकग्राउंड होने से फाइनल प्रोडक्ट में बहुत फर्क पड़ता है."
अगर प्लान में बदलाव की आवश्यकता है, तो उन्हें इस स्तर पर किया जाना चाहिए. आपको एक शॉट लिस्ट भी लिखनी चाहिए, इमेजेस को संदर्भ के लिए रखना चाहिए और एक स्टोरीबोर्ड बनानी चाहिए ताकि शूट जितना संभव हो सके उतना आसान हो.

8. जितना हो सके रिहर्सल करें

अगर डांसर तैयार नहीं है तो डांस वीडियो की शूटिंग में देरी हो सकती है. चूंकि यह आपका शूट है, आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आप जितना संभव हो उतना रिहर्सल करें ताकि जब कैमरा के सामने आए तो शूट एक रूटीन की तरह लगे.
B-Boy Sunni and B-Girl Sarah Bee rehearse before before a shoot.

Do rehearsals in costume if possible

© Ali Bharmal | Red Bull Content Pool

9. एक पेपर एडिट करें

एक पेपर एडिट में मूल रूप से संगीत के क्रम के साथ शॉट ब्रेकडाउन को लिखा जाता है. यह फाइनल एडिटिंग प्रक्रिया को बहुत आसान बनाता है. अगर आप एक एडिटर के साथ काम कर रहे हैं, तो आप उनके साथ पेपर एडिट पर बैठ सकते हैं.
अगर आपके पास कोई एडिटर नहीं है, तो भी आप पेपर एडिट खुद कर सकते हैं और बाद में वास्तविक एडिट की प्रक्रिया कर सकते हैं. “बाजार में बहुत सारे ऐप हैं जिनका उपयोग आप वीडियो एडिट करने के लिए कर सकते हैं. मैं फाइनल कट प्रो (Final Cut Pro) और द विंची रिसोल्व (DaVinci Resolve) का उपयोग करना पसंद करता हूं. द विंची रिसोल्व मुफ्त में उपलब्ध है और मोबाइल पर भी काम करता है. जब तक किसी के पास पेपर एडिट है, तब तक काम करना वास्तव में आसान है, ”श्री लक्ष्मी कहती हैं.

10. ऑफलाइन एडिट करें

ऑफलाइन एडिट पोस्ट-प्रोडक्शन या एडिट प्रक्रिया का हिस्सा है जिसमें रॉ फुटेज को कॉपी किया जाता है और फिर उस कॉपी को एडिट किया जाता है. जिससे मूल क्लिप प्रभावित नहीं होती है. यह महत्वपूर्ण है क्योंकि एडिट स्टेज में जो भी परिवर्तन करने की आवश्यकता होती है, वो कॉपी वर्जन में हो जाता है, और दोबारा शूट से बचा जा सकता है.
अंत में, बस आगे बढ़ें और अपना वीडियो शूट करें. जैसा कि बेंगलुरु की डांस हॉल कलाकार दिव्या ईश्वरन कहती हैं, “अपनी कल्पना को कैमरे में कैद करना वास्तव में महत्वपूर्ण है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं या अपने दोस्तों को दिखाते हैं या यहां तक ​​कि इसे अपने तक ही सीमित रखते हैं - महत्वपूर्ण बात इसे शूट करना है."