रैली ड्राइवर डीन मास्करेनहस इंडियन नेशनल रैली चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हैं और वे चेन्नई में हुए 2019 संस्करण के पहले राउंड के विजेता हैं.
कोयंबटूर में होने वाले दूसरे राउंड से पहले, डीन ने वक्त निकालकर बताया कि वे अपनी रैली कार में किस तरह की सुधार करते हैं जिससे उन्हें रैली स्टेजेज़ में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है. इस पूरी बातचीत का दस्तावेज़ बनाया फोटोग्राफर श्रीनिवास कृष्णन ने.
बॉडी वर्क
ऑन-रोड कार को यात्रियों की सुविधा के मुताबिक फिट किया जाता है. इसमें पैडिंग्स, एयर कंडिशनिंग, रूफ ट्रिम्स, उपयुक्त डैशबोर्ड्स, इंटिरियर ट्रिम्स और रेग्युलर सीट्स लगाए जाते हैं – पूरी डिज़ाइन हर दिन यात्रा करने के मुताबिक होती है.
रैली कार में सिर्फ मुख्य ढांचे पर फोकस होता है. इसमें चेसी के ऊपर एक मज़बूत बाहरी ढांचा चढ़ाया जाता है जो रैली स्टेजेज़ के दबावों को झेल सके. रैली कार ऑन-रोड कार से काफी हल्की होती है, जिससे ये तेज़ गति से चल सकती है. रैली कार में अतिरिक्त सुविधा के लिए रोल कैजेज़ लगे होते हैं.
सीट और सीट बेल्ट्स
रैली कारों में एफआईए से मान्यता प्राप्त बकेट सीट्स लगाए जाते हैं. ड्राइवर सीट में पूरी तरह से घुसे होते हैं और उसके किनारे उन्हें घेर के रखते हैं, ताकि वे फिसलें नहीं. पांच-प्वॉइंट वाले सीट बेल्ट्स ड्राइवर को तमाम हिचकोलों के बावजूद पूरी तरह से स्थिर रखते हैं.
सस्पेंशन और सस्पेंशन कनस्तर
रैली कारों में ऑन-रोड कारों की तरह लंबी दूरी वाले सस्पेंशन नहीं लगे होते. रैली कारों में सस्पेंशन कॉर्नर्स पर तेज़ घुमाव, बम्प्स से तेज़ टक्कर और ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर तेज़ गति से गाड़ी चलाने में ड्राइवर की मदद करने के लिए लगाए जाते हैं. डीन अपनी कार में रिगर्स (Reigers) सस्पेंशन इस्तेमाल करते हैं जिसे कार की ऊंचाई, स्सपेंशन की कठोरता, टर्न पर कार की झुकाव, इत्यादि के मुताबिक एडजस्ट किया जा सकता है. नॉब लगे सस्पेंशन कनस्तर का उपयोग करके कंप्रेशन का इस्तेमाल करते हुए सस्पेंशन के सॉफ्टनेस को एडजस्ट किया जाता है.
टायर्स
ज़्यादातर आईएनआरसी कारें रैलियों के लिए खास यौगिकों से बने टायर्स का इस्तेमाल करती हैं – इनका इस्तेमाल ऑन-रोड कारों में नहीं किया जा सकता. डीन रैलियों के लिए जेके टायर्स के टायर्स का इस्तेमाल करते हैं. इन टायर्स की बाहरी दीवार काफी मज़बूत होती है जो ऑफ-रोड कंडीशन में तेज़ गति से चलने के कारण होने वाले प्रभाव को सोख लेती है. ये टायर्स हार्ड, मीडियम और सॉफ्ट यौगिकों में आती हैं, ड्राइवर्स इसका चयन स्टेज़ के भू-भाग के मुताबिक करते हैं.
इंजन
इंजन्स को रैलीज़ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए टेस्ट और ट्यून किया जाता है. डीन आईएनआरसी2 का इस्तेमाल करते हैं. ड्राइवर्स को इंजन में कई तरह की सुधार करने की अनुमति दी जाती है.
इंजन कंट्रोल युनिट
इंजन कंट्रोल युनिट इंजन में तेल की सप्लाई और एयर प्रेशर को नियंत्रित करता है. डीन ने इंजन कंट्रोल युनिट को सुधार करवाने के बाद लगाया है जो कार के प्रदर्शन को बेहतर करने में मदद करता है.
स्किड प्लेट
रैली कारों में स्किड प्लेट के नाम से एक इंपैक्ट गार्ड लगाया जाता है, जो इंजन के नीचे होता है. यह गियरबॉक्स को हाई-स्पीड रैली स्टेजेज़ में पत्थरों के टकराने से होने वाले नुकसान से बचाता है. डीन की कार में बतैर स्किड प्लेट 5मिमी की धातु की चादर लगी हुई है. इंटरनेशनल रैली कारों में इसके वजन को कम रखने के लिए कार्बन फाइबर स्किड प्लेट्स लगे होते हैं.
बोनट और एयर स्कूप्स
बोनट स्कूप्स गर्म हवा को इंजन से बाहर निकलने में मदद करते हैं. इंजन ग्रिल के रास्ते से ठंडी हवा अंदर जाती है और बोनट स्कूप से होकर गर्म हवा बाहर निकलती है. इससे ठंडी हवा इंजन के चारों तरफ घूमती रहती है, और कार ओवरहीट नहीं होती.
एयर स्कूप्स को कार की छत पर लगाए जाते हैं जिससे ठंडी हवा कार के अंदर आती है. रैली कार के वजन को कम रखने के लिए इसमें एयर कंडिशनर्स नहीं लगाए जाते. एयर स्कूप्स में फिल्टर्स लगे होते हैं जिससे धूल केबिन के अंदर नहीं आता.
बोनट और बंपर क्लिप्स
आपातकाल से निपटने के लए रैली कारों में तेज़ी से काम करने वाले बोनट क्लिप्स लगाए जाते हैं. ऑन-रोड कारों में बोनट लॉक्स को बोनट के अंदर लगाया जाता है, लेकिन इसके जाम होने का खतरा रहता है. इसलिए रैली ड्राइवर्स अपनी कारों में बोनट क्लिप्स का इस्तेमाल करते हैं.
बंपर प्लेट्स स्टील के बने प्लेट्स होते हैं जिन्हें स्क्रू से टाइट किया जाता है. ये खासकर रैली कारों में लगाए जाते हैं ताकि दुर्घटना होने पर बंपर न गिरे.
हेलमेट नेट्स
रैली कारों में पीछे यात्रियों के लिए सीट्स नहीं होती. इसकी जगह वे हेलमेट नेट लगाते हैं जहां ड्राइवर्स आसानी से हेलमेट्स तक पहुंच सकते हैं.
अग्निशामक यंत्र
दुर्घटना के खतरे को देखते हुए, आईएनआरसी कार हमेशा अपनी केबिन में दो अग्निशामक यंत्र के साथ चलती है. इसमें से एक पायलट सीट के ठीक पीछे रखा होता है जबकि दूसरा नेविगेटर के पैरों के ठीक नीचे होता है.