नीड फॉर स्पीड हीट कवर
© ईए
गेम्स

नीड फॉर स्पीड: हीट के लिए सर्वश्रेष्ठ कार कैसे चुनें

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप EA के नए रेसर में सबसे तेज़ कारों को चला सकते हैं?
इयान स्टोक्स (मूल अंग्रेजी से अनुवादित लेख) द्वारा लिखित
4 मिनट पढ़ेPublished on
अगर आप पहले नहीं होंगे तो आखिरी हो जाएंगे. इन शब्दों को जीने के लिए अगर आप नीड फॉर स्पीड: हीट में सबसे पहले खत्म करने जा रहे हैं तो आपको रेस के लिए सबसे अच्छी कार की आवश्यकता है. अफसोस, नीड फॉर स्पीड: हीट को धन्यवाद, जिनका ध्यान अपग्रेड की ओर है. यह इतना आसान नहीं है जितना कि आपको एक विशिष्ठ कार की ओर इशारा करना. पर अगर आप यह जानना चाहते हैं कि नीड फॉर स्पीड: हीट में आप कैसे सर्वश्रेष्ठ कार प्राप्त कर सकते है तो नीचे दिए गए टिप्स आप ही के लिए हैं.
पहली बात तो आपको यह समझना बहुत जरूरी है कि सभी कार नीड फॉर स्पीड: हीट में एक ही तरीके से व्यवहार करती हैं. इन सभी का हैंडलिंग सिस्टम एक ही तरह का होता है और किसी भी तरह की रेस के लिए चाहे ट्रैक, ऑफ रोड या फिर ड्रिफ़्ट, इन सभी के लिए कार को अपने हिसाब से परिवर्तित किया जा सकता है. यहां पर पॉवर और एक्सिलरेशन ही एकमात्र अंतर है, और यह दोनों कार के बजाए आपके द्वारा इंस्टॉल किए गए अपग्रेड के लिए काफी हद तक ज़िम्मेदार हैं.
मूल रुप से कोई भी कार ट्यून होने पर ऐसा ही करेगी. आप सारे कैम्पेन को शुरुआती कार के साथ ही खत्म कर सकते हैं, यहां तक कि सही अपग्रेड के साथ फॉर्ड मस्टैंग‘65 बिना किसी परेशानी के लेम्बोर्गिनी और फरारी को खुशी से उड़ा सकते हैं. इसके साथ ही कुछ कार को दूसरी कार की तुलना में अपग्रेड करने की ज्यादा संभावना होती है - हर कार काफी अच्छी होती है मगर कुछ कार बहुत ज्यादा अच्छा कर सकती हैं.

कैसे आपको नई कार खरीदनी है

डीलरशिप से नई कार मिलेगी

डीलरशिप से नई कार मिलेगी

© ईए

आपको डीलरशिप से नई कार खरीदनी है - पूरे मैप में यह आपको एक ही जगह पर मिलेगी और पाम के सिटी रेसवे के पास होगी. आपको यहां तक ड्राइव करके जाना है और अंदर जाने के लिए खास बटन को दबाना है, बिल्कुल जैसे आप गराज में जाने के लिए करते हैं. आपको कार खरीदने के लिए पैसों की ज़रुरत होगी. अगर आपको लगे कि आपके पास फंड कम हो रहे हैं तो आपको नीड फॉर स्पीड: हीट के गाइड में जाकर देखना चाहिए कि आप कैसे पैसे बना सकते हैं.

आपको कार खरीदने के लिए किन बातों पर ध्यान देना है

चार पहिये, बाहर सड़क देखने के लिए एक खिड़की...तैयार हैं

चार पहिये, बाहर सड़क देखने के लिए एक खिड़की...तैयार हैं

© ईए

हम यह जानते हैं कि सारी कारों का हैंडल सिस्टम एक जैसा है इसलिए आपको एक ही बात पर ध्यान देना है वो है - विशेष रुप से इसकी अधिकतम संभावित BHP. यही आंकड़ा आपको बताएगा कि आपके द्वारा चुनी गई कार को आप कितना ऊंचा अपग्रेड कर सकते है, यानी वह कितनी तेज़ी से बन सकती है. बाकी के सभी दूसरे आंकड़े झूठे हैं.
टॉप स्पीड और 0-60 MPH आंकड़े सिर्फ कार की अभी की क्षमताएं बताते हैं, वह यह नहीं बताते जो अपग्रेड के बाद होती है. अभी की हॉर्सपॉवर आपको बताती है कि जब आप इसे खरीदते हैं तो यह कितनी शक्तिशाली है, लेकिन आपको अपनी खरीद को एक निवेश के रुप में देखना है. कोई भी कार जो 1,200 बीएचपी के नॉर्थ में अधिकतम हॉर्सपॉवर वाली है वही आपको चाहिए. इस कसौटी पर खरा उतरने वाली सबसे सस्ती है पोंटिएक फायरबर्ड‘77 जो आपको 1,237 बीएचपी की भारी पेशकश दे सकती है.
दूसरी चीज़ जिस पर आप ध्यान देंगे वह है स्टाइल. अंत में नीड फॉर स्पीड से मतलब है आपके सपनों की कार बनाना जिसे आप सड़कों पर दौड़ाएंगे. कोई भी कार आपको सही अपग्रेड के साथ कैंपेन में आगे ले जाएगी, इसलिए बस वही खरीदें जो आपको सबसे अच्छा लगे. अगर आप अपनी कार को अपग्रेड करने के बहुत ज्यादा इच्छुक है तो आपको अपने चुने हुए वाहन की अनुकूलन रेटिंग पर भी विचार करना चाहिए. जब आप डीलरशिप में कार की जांच कर रहे हों तो आप इसे अन्य आंकड़ों के नीचे देख सकते हैं. एक कार की अनुकूलन रेटिंग ही यह निर्धारित करती है कि इसे कितना अपग्रेड किया जा सकता है और इसके कितने विकल्प उपलब्ध हैं.

नीड फॉर स्पीड: हीट के लिए सच में जो कार सर्वश्रेष्ठ है

नीड फॉर स्पीड हीट में कोएनिगसेग रेगेरा सबसे अच्छी मोटर है

नीड फॉर स्पीड हीट में कोएनिगसेग रेगेरा सबसे अच्छी मोटर है

© ईए

अभी तक ऊपर बताई गई बातों में कुछ झूठ भी था. गेम बंपर और बोनट में वास्तव में एक कार है जो बाकी से आगे है - कोएनिगसेग रेगेरा ‘16. हैरान मत होइए, यह एक सफेद झूठ है क्योंकि इस दैत्य को अनलॉक करने का सिर्फ एक ही तरीका है और वो है रेपुटेशन 50 तक पहुंचना और यह कोई मामूली उपलब्धि नहीं है. आपको स्ट्रीट रेसिंग दृश्य पर कुछ ठोस समय लगाने की आवश्यकता है, लेकिन ऐसा करने से यह दैत्य ज़रूर अनलॉक हो जाएगा.
कोएनिगसेग रेगेरा‘16 के पास पॉवर और हाई स्पीड के लिए अधिकतम 10 और एक्सलेरेशन के लिए आठ है. यह स्टॉक में है, बिना किसी भी अपग्रेड को लागू किए जिसका मतलब है कि बाकी की कारों से बिलकुल विपरीत, रेगेरा सीधे शोरूम से बाहर जाने के लिए तैयार है. इसकी शुरुआत 1,500 बीएचपी की अधिकतम हॉर्सपावर से होती है - आप इसे और अपग्रेड नहीं कर सकते, लेकिन जब तक आप ऑर्बिट में प्रवेश करना नहीं चाहते, मुझे लगता है कि तब तक यह आप के लिए बढ़िया है. इसे आपको 2.7 सेकंड के 0-60 मील प्रति घंटे और 255 मील प्रति घंटे की शीर्ष गति के साथ मिलाना है और आप अंतिम ड्राइविंग मशीन के साथ होंगे. जब आप रेपुटेशन 50 तक पहुंच रहे हों, तो बस इस बात पर ध्यान दें कि आप अपने पैसे बचा रहे हैं, क्योंकि इसके लिए $ 1,227,500 का खर्चा आता है.