गेमिंग
पिछले कुछ वर्षों में भारत में काउंटर-स्ट्राइक की एक बड़ी और प्रतिभाशाली कम्युनिटी रही है.
घरेलू ईस्पोर्ट्स में आगे रहने से लेकर टाइटल में इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में हलचल मचाने तक, काउंटर-स्ट्राइक एथलीट भारतीय ईस्पोर्ट्स के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं.
टाइटल में मशहूर टीमों के साथ असाधारण कप्तान और इन-गेम लीडर्स (IGL) भी हैं.
भारत में CS:GO कम्युनिटी के शीर्ष कप्तान
अनुज ‘Amaterasu’ शर्मा
अमातेरासु CS:GO और Valorant दोनों में भारत के सबसे सफल इन-गेम लीडर और कप्तान हैं. उन्होंने 2016 में पेरिस में ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कन्वेंशन में टीम ओवरकम को लीड किया और स्थानीय रूप से एंटिटी गेमिंग को भी लीड किया. छोेटे और बिना छाप छोड़ने वाले अन्य कप्तानों के विपरीत विरोधी खेमों में अमातेरासु का खौफ रहा है. वे अपने विरोधियों को चकमा देने के लिए खेल की गति और अपनी रणनीति में लगातार बदलाव करने में माहिर हैं. वे जोखिम लेने से जरा भी गुरेज़ नहीं करते और अपने विचारों को नक्शे में उकेरना पसंद करते हैं.
भाविन ‘HellrangeR’ कोटवानी
वे एक आक्रामक रवैये वाले कप्तान के रूप में जाने जाते हैं जो खेल पर हावी होते हैं. भारतीय काउंटर-स्ट्राइक के परिदृश्य में HellrangeR और Amaterasu की टक्कर टॉकिंग- प्वाइंट रही है. चाहे MxB Gaming हो या Global Esports, HellrangeR को अपने साथियों में विश्वास जगाने के लिए जाना जाता है जिससे वे खेल में जीत हासिल करते हैं. HellrangeR बहुत ही व्यवस्थित तरीके से टेक्स्ट बुक गेमप्ले का पालन करते हैं. अपने विचारों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देना इनकी खेल शैली और कप्तानी को सफल बनाती है.
विशाल 'HaiVaan' शर्मा
इन दिग्गजों ने बाद कप्तानी संभालले वालों में HaiVaan एक ऐसे खिलाड़ी बने जो आसानी से इस रोल को अपना पाने में कामयाब रहे. उनका लक्ष्य असाधारण है और उन्हें खेल की बारीक समझ है. ये गुण उनकी कप्तानी को एक विशेष मानसिक लाभ देते हैं. उन्हें OpTic India और OrglessF1ve जैसी टीमों के साथ सफलता मिली है, इसका मुख्य कारण विरोधी की चाल की समझ और दक्षता के साथ उनका मुकाबला करने में सक्षम होना है. HaiVaan अपनी टीम के साथ अपने बेसिक्स को रखना पसंद करते हैं और फिर गेम का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जानकारी का इस्तेमाल करते हैं. वे हमेशा सतर्क रहना पसंद करते हैं, और यही एक कप्तान के रूप में उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है.
सिमर ‘psy’ सेठी
psy जितनी प्रसिद्धि और कामयाबी शायद ही किसी भारतीय PC गेमर्स को मिली है. एक विलक्षण व्यक्ति के रूप में psy ने जो हासिल किया उसके लिए उन्होंने बिना कोई समझौता किए अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखा. कम उम्र में Invisible Wings और Team Brutality के लिए एक IGL के रूप में psy ने भारतीय काउंटर-स्ट्राइक में एक नया नज़रिया पेश किया. psy की सबसे महत्वपूर्ण ताकत उनका साहस है. जोखिम उठाने और अपनी अंतरात्मा की आवाज पर psy कठिनाइयों से पीछे नहीं हटते और यह ज़्यादातर मौकों पर काम कर जाता है. इसमें लगे अधिकांश लोगों के लिए यह समझना मुश्किल है कि वह इन विचारों के बारे में कैसे सोचते हैं और यह भी कि वे कैसे सही हो जाते हैं.
अंकित ‘V3nom’ पंथ
V3nom लंबे समय से भारतीय काउंटर-स्ट्राइक का चेहरा रहे हैं. उपलब्धियों की एक लंबी लिस्ट के साथ वे स्टारडम तक पहुंचे. लेकिन अपनी जीत की लिस्ट के अलावा, V3nom अपने इस विश्वास के लिए प्रसिद्ध हैं कि सपने टीम वर्क से पूरे होतो हैं. एक दशक से भी अधिक समय तक आकाश ‘RiX’ मोरे के साथ उनके गहरे रिश्ते ने भारतीय गेमिंग परिदृश्य को उसकी सबसे कीमती दोस्ती दी है. V3nom और RiX ने Team Brutality के लिए इन-गेम लीडर के रोल को स्प्लिट किया. कप्तान के रूप में, V3nom खेल के भीतर और खेल के बाहर, कठिन दौर में भी बेहद शांत और संतुलित व्यवहार करते हैं. वे इंडियन गेमिंग के जगमगाते सितारों में से एक रहे हैं और एक ऐसे व्यक्ति हैं जिसे कई शौकिया और सेमी-प्रो गेमर्स प्रेरणा मानते हैं.
अग्नेय 'Marzil' कौशिक
Marzil ने BL4ZE ईस्पोर्ट्स में IGL की फुल टाइम भूमिका निभाने से पहले Entity Gaming, OpTic India और Signify जैसी टॉप-टियर भारतीय टीमों में खेल चुके थे. उन्होंने नियमित जीत के साथ घरेलू परिदृश्य पर हावी होने के लिए अपनी टीम को लीड किया, और लगातार जीत की पताका लहराते रहे. कप्तान की भूमिका निभाते हुए उन्हें बहुत सारे अनुभव हुए जो स्पष्ट रूप से उनकी टीम के लिए लाभदायक रहा. खेल की बेसिक के साथ-साथ खेल को एक अलग ही नज़रिए से देखने की उनकी क्षमता ने उन्हें अपनी टीम के अनुरूप खेलने की विभिन्न स्टाइल को तैयार करने में मदद की, जहां भी वेरिएशन की आवश्यकता थी.