केएल राहुल ट्रेनिंग के दौरान शॉट खेलते हुए.
© अली भारमल
क्रिकेट

भारत के बड़े क्रिकेट सितारों से आने वाले क्रिकेटरों के लिए 7 टिप्स

स्मृति मंधाना, केएल राहुल और रियान पराग कुछ सामान्य सुझाव साझा कर रहे हैं जो किसी भी उभरते क्रिकेटर को खेल में अपना करियर बनाने के लिए लाभान्वित कर सकते हैं.
शिवानी मांकड़ (मूल अंग्रेजी से अनुवादित लेख) द्वारा लिखित
4 मिनट पढ़ेPublished on
स्मृति मंधाना, केएल राहुल और रियान पराग भारत के टॉप क्रिकेट स्टार्स में से हैं.
केएल राहुल का 2019-20 सीज़न शानदार रहा और वे अगस्त 2020 तक आईसीसी रैंकिंग में दूसरे सर्वश्रेष्ठ टी20आई बल्लेबाज़ थे.

द ऑरिजनल Red Bull

Red Bull Energy Drink

Red Bull Energy Drink
स्मृति मंधाना ने वर्ष 2018 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर और वर्ष 2018 की सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी का आईसीसी पुरस्कार जीता. स्मृति 2019 की शुरुआत में महिला वनडे में आईसीसी रैंकिंग में भी शीर्ष पर रहीं.
रियान पराग को 2019 सीज़न में राजस्थान रॉयल्स ने चुना और दुनिया की सबसे कठिन टी-20 लीग में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने.
इन खिलाड़ियों के नक्शेकदम पर चलने वाले युवा क्रिकेटरों के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं.

जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने के लिए बड़े सपने देखें

रियान पराग का मानना है कि "मेरा पहला टिप ये होगा कि आप बड़े सपने देखें. जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है तब से यही मेरा उद्देश्य बन गया है और मेरा दृढ़ विश्वास है कि अगर आप कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं या आप उच्चतम स्तर पर खेलना चाहते हैं तो सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आपको बड़े सपने देखने होंगे. ”
सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग सेशन के दौरान शॉट खेलते रियान पराग.

रियान पराग

© राजस्थान रॉयल्स

क्रिकेट को सरल रखें

केएल राहुल कहते हैं कि "मुझे अब तक मिली सबसे अच्छी सलाह ये थी: 'क्रिकेट एक बहुत ही सरल खेल है. आप इसे जितना सरल रखेंगे, ये खेल आपको उतने ही आउटपुट देगा. मैंने खुद को ये बात कई बार याद दिलाई है. ”
उन्हें याद है कि एबी डिविलियर्स ने उन्हें 2016 में एक सलाह दी थी. उस समय राहुल ने तीन से चार अर्धशतक बनाए थे, लेकिन वे लगातार बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे. जब वह लगातार इसके बारे में सोच रहे थे तब एबी ने उन्हें सलाह दी कि ये सबसे अच्छा होगा कि आप तनाव मुक्त रहें और नंबर-गेम के पीछे ना भागें क्योंकि अगर आप चीजों को सरल रखेंगे तो अच्छी चीजें आपके पास आएंगी. केएल राहुल ने 2019-20 सीजन के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन से 2020 में ओरेंज कप जीत कर अपनी पहचान बनाई और इस बात को साबित किया.

8 मिनट

केएल राहुल - शट आउट द नॉइज़

शट आउट द नॉइज़ एक डॉक्यूमेंट्री है जिसमें 2019 में केएल राहुल की टीम इंडिया में वापसी के बाद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार होने की यात्रा को दर्शाया गया है.

ट्रेनिंग सेशंस का आनंद लें

स्मृति मंधाना का हमेशा से मानना रहा है कि ट्रेनिंग सेशन में किसी भी प्रयास या प्रयास की कमी, हमेशा मैच में उनके प्रदर्शन में दिखाई देगी.
स्मृति मंधाना का मानना है "मुझे लगता है कि इस प्रक्रिया का आनंद लेना महत्वपूर्ण है. इसे किसी पर भी लागू किया जा सकता है- चाहें वो जिम सेशन हो, रनिंग सेशन या बैटिंग सेशन हो. अगर मैं उन सत्रों का आनंद लेती हूं, तो मैच के दौरान उसके अच्छे परिणाम दिखाई देते हैं. जब भी मैं कोई सेशन बेमन से करती हूं तो उसे हमेशा ऐसे सेशन के रूप में गिना जाता है जो पूरा नहीं हुआ है. इसलिए जब भी आप उन सेशन  को करें तो स्वंय उसका आनंद लें और अपना 100% दें.”

सफल होने के प्रयास में लगे रहें

रियान जो 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं, उनका मानना है कि "कड़ी मेहनत बहुत महत्वपूर्ण है. क्योंकि मेरा मानना है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है. हां, आपकी प्रतिभा और आपका कौशल आपको एक निश्चित स्तर तक ले जाएगा, लेकिन अगर आप उससे उच्च स्तर तक पहुंचना चाहते हैं और लगातार प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो मुझे लगता है कि आपको सबसे मेहनती बनना होगा, ".

अगर आप बल्लेबाज हैं,  तो केवल गेंदबाजी पर प्रतिक्रिया करें

गेंद गेंदबाज के हाथ से निकलने से पहले स्मृति आपके शॉट्स की योजना बनाने के खिलाफ सलाह देती है.
स्मृति का मानना है “मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज़ के रूप में यह महत्वपूर्ण है कि किसी भी चीज़ को बहुत अधिक जटिल न किया जाए. इसे सरल रखें , गेंद को देखें और उसके अनुसार खेलें. मुझे लगता है कि बल्लेबाज़ी का मतलब प्रतिक्रियाशील होना है; आपको बस उस गेंद पर प्रतिक्रिया देनी होती है जो गेंदबाज़ आपकी ओर फेंकता है. अगर आप गेंद का सामना करने से पहले शॉट की योजना बनाकर इसे बहुत अधिक जटिल बनाते हैं, तो ये बहुत मुश्किल हो जाता है. इसलिए मेरी सलाह है कि गेंदबाज़ आपको जैसे गेंदबाज़ी करे, उस पर अपनी प्रतिक्रिया दें, ”.

1 मिनट

स्मृति मंधाना ने खेला 'नेवर हैव आई एवर' गेम

भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना नेवर हैव आई एवर गेम खेलती हैं जहां वह कुछ गतिविधियों का खुलासा करती हैं जिनका वह हिस्सा रही हैं.

अपनी क्षमता और कौशल पर विश्वास रखें

रियान कहते हैं कि “मुझे लगता है कि खुद पर विश्वास करना महत्वपूर्ण है क्योंकि क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें आप सफल होने से ज्यादा असफल होंगे. इसलिए जब आपके पास वे असफलताएं हों जिसमें दूसरे लोग आप पर संदेह कर रहे हों, जब आप कुछ खो हों - आपको बस अपने आप पर विश्वास करना है और अपने कौशल पर विश्वास करना है. आपने खेल में जो मेहनत की है, उस पर विश्वास करें और विश्वास करें कि आप इसे उच्चतम स्तर पर खेल सकते हैं और वहां लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं, ”.

हालातों और परिस्थितियों के बहकावे में न आएं

स्मृति का कहना है कि “एक क्रिकेटर के रूप में तटस्थ रहना सबसे महत्वपूर्ण है. आप शून्य पर आउट हो जाते हैं या 100 का स्कोर करते हैं, महत्वपूर्ण यह है कि आपका दिमाग शांत रहे. आपको 100 रन बनाने के बाद बहुत ज़्यादा उत्साहित नहीं होना है और शून्य रन पर निराश नहीं होना है. किसी भी चीज़ को खत्म करना और उस समय आप जिस भी चरण में हों, बस उस पर तटस्थ रहना बहुत ज़रूरी है. अगर आप सिर्फ शतक के बारे में सोचते रहेंगे तो अगले मैच में आपका जल्दी आउट होना तय है. और अगर आप अपने आखिरी मैच में शून्य के बारे में सोचते रहेंगे तो आप बाहर जाकर उसी तरह खेलेंगे. इसलिए बस सब तनाव भूल जाएं आगे बढ़ें.”

इस कहानी का एक अंश

केएल राहुल

भारतभारत

रियान पराग

रियान पराग उत्साह से लबरेज भारतीय क्रिकेटर हैं.

भारतभारत