गेमिंग
वैलोरेंट, किसी भी टीम आधारित शूटर की तरह, इसके भी कई राज़ और टर्म्स हैं जो सामान्य गेमर्स को सिर खुजाने पर मज़बूर कर सकते हैं. एंट्री फ्रैगर क्या होता है? कुछ टीमों के लिए जो ट्रेडिंग अच्छी होती है वह दूसरी के लिए बुरी क्यों होती है? इकॉनमी क्या है और हम ऑप का खर्च क्यों नहीं उठा सकते? ये ऑप होता क्या है?
वैलोरेंट पर चल रही चीजों को समझने के लिए थोड़ा ग्राउंडवर्क करना होता है. टिपिकल शूटर का अनुभव रखने वाले बेसिक्स को जानते हैं, लेकिन वैलोरेंट टिपिकल गेम नहीं है. इस गाइड से आपको ये समझने में मदद मिलेगी कि आपकी टीम चैट के दौरान शिफ्टवॉकिंग नहीं करने को लेकर आपको क्यों भड़काती है. तो आइये शुरू करते हैं...
एबिलिटी ट्रेडिंग
ये डिफेंडर्स की खास योजना होती है जिससे अटैकर्स की जांच की जाती है. इसमें ईओई क्षमता वाले कैरेक्टर्स सुविधाजनक जगहों पर डिफेंडर्स को थामकर रखते हैं. इस तरह से दुश्मनों की क्षमता को खत्म कर दिया जाता है.
एस
जब एक खिलाड़ी किसी राउंड में पांच किल्स हासिल कर लेता है तब उसे एस मिलता है. कई बार आप देखते हैं कि किसी खिलाड़ी को एस दिलाने के लिए बाकी के टीममेट्स पीछे रुक जाते हैं. जब किसी राउंड में टीम के हर खिलाड़ी को एक किल हासिल हो जाता है तो उन्हें टीम एस मिलता है.
एग्रो
जब एक खिलाड़ी एग्रो खेलता है तब वह अपने पोजिशन को छोड़कर दुश्मनों का ध्यान आकर्षित करता है. कई मौकों पर गनफाइट से आने वाले नतीज़े को बदलने के लिए ऐसा किया जाता है.
काउंटरस्ट्रैफ
वैलोरेंट में आपके हथियार से निकली पहली गोली हमेशा सबसे सटीक होती है. काउंटर स्ट्रैफिंग तब होता है जब कोई खिलाड़ी A या D में से किसी एक तरफ अपनी दिशा को बदल देता है. जब आप मिडिल स्पॉट पर रुककर आगे बढ़ने से पहले अपने हथियार से फायर करते हैं तब आपका निशाना हमेशा सटीक लगता है.
कबी
किसी दीवार का कट आउट, जहां रुककर दुश्मन के रास्ते से गुजरने का इंतज़ार किया जाता है. ज़्यादातर हर साइट्स पर कई कबीज़ उपलब्ध होते हैं.
डिंक
सिर पर गोली लगना. इससे “डिंक” की तेज़ आवाज़ आती है. ज़्यादातर इस एक गोली से ही काम तमाम हो जाता है.
डबल सेट अप/डबल अप
जब दो खिलाड़ी दुश्मन को दूर रखने के लिए एक ही जगह पर सेट अप लगाते हैं, उसे डबल अप कहते हैं. स्प्लिट मैप में ये जगह उसका मिडिल एरिया है. ज़्यादातर डबल सेट अप में तुरंत बाहर निकलने के लिए रास्ता तैयार रहता है ताकि ज़रूरत पड़ने पर एक खिलाड़ी तुरंत बाहर निकल सके.
डबल स्विंग
ये आक्रामक खेल के दौरान किया जाता है, इसमें दो खिलाड़ी कवर से बाहर निकलकर शिकार या ट्रेड करते हैं. ये ज़्यादातर ऑफेंसिव खेल में नज़र आता है या डिफेंडर्स की संख्या कम होने पर वे इसे आजमाते हैं.
एक साथ दो लक्ष्यों के होने पर कुछ खिलाड़ी हिचकते हुए नज़र आते हैं, उन्हें पता नहीं चलता कि किस पर ध्यान लगाएं, ऐसे में डबल स्विंग के साथ टीम के सारे सदस्य एक ही खिलाड़ी पर फोकस करते हैं ताकि वे उसे निपटा सकें या ट्रेड कर सकें.
इकॉनमी (इकॉन)
कोई खिलाड़ी उपलब्ध पैसे को कैसे खर्च करता है, इसको इकॉनमी कहते हैं. एक खिलाड़ी को खर्च करने के लिए कितने पैसे मिलेंगे यह उसके किल्स, प्लांट्स, एसिस्ट्स और जीत पर निर्भर करता है. इसे समझदारी से खर्च नहीं करने पर वह बीच में अटक सकता है.
ऐसी कई परिस्थितियां होती हैं जिसमें इकॉन का रोल अहम हो जाता है. एक पिस्तौल से राउंड शुरू करके ऑपरेटर या वैंडल को लूटने पर आपकी टीम की इकॉनमी तेज़ी से बढ़ सकती है. आपसी मदद से भी इकॉनमी को बढ़ाया जा सकता है. जब एक खिलाड़ी अपने हथियार को अपग्रेड करता है और अपने टीममेट को अपना छोड़ा हुआ हथियार देता है, इससे क्रेडिट की बचत होती है.
एंट्री फ्रैगर
ज़्यादातर रेना, जेट और फिनिक्स जैसे कैरेक्टर्स टीम की अगुवाई करते हुए सबसे पहले प्रवेश करते हैं. उनके आंकड़े हमेशा बेहतर नहीं होते, लेकिन सफल एंट्री फ्रैगर का मतलब होता है टीम के लिए ढेर सारी जगहों का बनना और शुरुआत में ही एक या दो किल्स हासिल कर लेना.
फेक डिफ्यूज़/निंजा डिफ्यूज़
दुश्मन के ज़िंदा रहते हुए बम को डिफ्यूज़ करने की शुरुआत करके उन्हें खुले जगह में आने का प्रलोभन दिया जाता है. किसी बॉम्ब साइट को डिफेंड कर रही टीम की मिलीभगत से उसके सामने डिफ्यूज़ करने की प्रक्रिया को निंजा डिफ्यूज़ कहते हैं.
फीडिंग
बेहद आक्रामक तरीके से खेलना या बिना किसी जांच और अनुशासन के किसी प्वॉइंट की ओर भागना. जब किसी टीम का पहला खिलाड़ी मर चुका हो या वे ऐसी लड़ाई लड़ रहे हों जिसमें जीत की संभावना खत्म हो चुकी हो तब टीम फीडिंग करती है.
फ्लिक
अच्छे निशाने का संबंध क्रॉसहेयर से ज़्यादा और फ्लिकिंग से कम होता है. कुछ मौकों पर दुश्मन ऐसी जगह से बाहर निकलते हैं जिसके बारे में आपने सोचा नहीं था, ऐसे में आपको अपने माउस को फ्लिक करने की ज़रूरत होती है. फ्लिक शॉट लगाना मुश्किल होता है, लेकिन यह देखने में बेहद आकर्षक होता है.
फोर्स अ रोटेट
किसी बम साइट पर ज़्यादा संख्या में दूसरी टीम पर दबाव डालना ताकि वे दूसरी साइट से दबाव कम करने को मज़बूर हो जाए. ऐसी परिस्थितियां राउंड की शुरुआत या अंत में आती हैं.
फ्रैग/पिक
कॉमेंटेटर की इच्छा के मुताबिक किसी किल को फ्रैग या पिक भी कहा जाता है.
फुलबाय
बैंक में 4500 से ज़्यादा क्रेडिट होने पर यह किया जाता है, फुलबाय का मतलब है कि खिलाड़ी के पास लेट राउंड राइफल्स, कवच और तमाम तरह की क्षमताओं के लिए अच्छी रकम उपलब्ध है. ज़्यादातर फुलबाय शुरुआती तीन राउंड्स के बाद ही देखा जाता है.
हेवेन/हेल
इस टर्म का प्रयोग मैप के हाई ग्राउंड और लो ग्राउंड में फर्क बताने के लिए किया जाता है. जब खिलाड़ी हाई और लो, दोनों ही ग्राउंड पर कैंप लगाते हैं तब इस टर्म का प्रयोग किया जाता है. अटैकर्स ज़्यादातर हेवेन को अपने कब्ज़े में लेना चाहते है ताकि हाई ग्राउंड से दुश्मनों पर लगाम कसा जा सके.
हूक्का
बाइंड मैप पर बी साइट का छोटा किनारा. टेलीपोर्टर के निकास द्वार के पास ये एक छोटा से कमरा है जो अटैकर्स को बी साइट पर हाई ग्राउंड दिलाता है.
मॉली
यह फेंकनेवाली क्षमता है तुंरत फटने वाले ग्रेनेड के विपरीत मॉली ज़्यादा वक्त लेती है.
मनी इन द बैंक
एक टीम जो बगैर ज़्यादा खर्च किए कई राउंड्स जीत चुकी है. इसे 9000 पर रोक दिया जाता है. आप ज़्यादातर देखेंगे कि अधिक अमीर खिलाड़ी पिछले राउंड्स में मर चुके खिलाड़ी के लिए इससे खरीदारी करते हैं.
वन टैप
जब एक खिलाड़ी इतना घायल हो चुका हो कि उसे सिर्फ एक टैप से दर्शकों की स्क्रीन में पहुंचाया जा सके.
ऑप
ऑपरेटर को ऑप कहते हैं, यह वैलोरेंट का सबसे महंगा स्नाइपर राइफल है. इसमें सिर्फ एक शॉट से दुश्मन को खत्म करने क्षमता होती है.
ओआरबी पिक अप
मैप्स के हर हिस्से में ऑर्ब्स फैले हुए हैं. हर टीम के आगाज़ वाली जगह पर दो ऑर्ब्स होते हैं, कुछ ऑर्ब्स बॉम्ब साइट की एंट्री प्वॉइंट पर भी मिलते हैं. ये अल्ट मीटर में एक का इज़ाफा करते हैं. ऑर्ब को हासिल करने की कई वजहें हैं. कई बार आप देखेंगे कि कुछ टीमें एक खास खिलाड़ी को शामिल होने का लगातार मौका देती रहती है, इसके पीछे की वजह है बेहतर वैल्यू अल्टीमेट बनाने की उम्मीद.
पीक/जिगल पीक
तेज़ी से रूख़ बदलते हुए बिना ज़ोखिम के दुश्मन की पोजिशन का बेहतर शॉट की उम्मीद के साथ पता लगाना. जिलग पीकिंग भी ऐसी ही होती है लेकिन इसकी रफ्तार तेज़ होती है. ऑप का सामना होने पर इसका इस्तेमाल किया जाता है.
जब दुश्मन एग्रो में शामिल दूसरे टीममेट पर ध्यान लगा रहा हो तब पीकिंग का इस्तेमाल होता है. यह दूसरे टीममेट को आगे बढ़ने की छूट देता है. दूसरे की पीकिंग ऑफ करने वाले शख्स का मकसद किसी भी परिस्थिति में किल्स हासिल करना होता है.
पिस्टल राउंड
यह किसी मैच का पहला या दूसरा राउंड होता है. इस दौरान दोनों ही टीमें सिर्फ छोटे हथियारों का ही खर्च उठा सकती है.
प्लेइंग ऑफ एंगल
किसी अनजान जगह या कोने में असावधान दुश्मन को ठिकाने लगाने की उम्मीद से पहुंचना. जेट अपनी गति से हाई ग्राउंड पर पहुंचकर वहां से ऑफ एंगल बना सकती है.
प्लेइंग स्लो
वैलोरेंट में राउंड्स काफी लंबे चल सकते हैं, और बेस्ट ऑफ 25 मैचेज़ के दौरान रणनीतियों में खूब बदलाव होते हैं. कुछ मौकों पर टीमें डिफेंस के ऊब जाने का इंतज़ार करती है. बाकी वक्त पर वे बैकलाइन में सूचना मिलने तक इंतज़ार करती है. प्लेइंग स्लो से दूसरी टीम की खतरनाक क्षमता को कम करने का वक्त मिल जाता है.
(इन्सर्ट A B या C) प्वॉइंट लॉन्ग और शॉर्ट
हर प्वॉइंट के लिए दो प्रवेश द्वार होते हैं, इसके होने की स्थिति बॉम्ब साइट और मैप पर निर्भर करती है. मैप में सबसे दूर किनारे पर स्थित एंट्री को लॉन्ग कहते हैं. A लॉन्ग, B लॉन्ग, और C लॉन्ग. किसी प्वॉइंट के रास्ते के अंदर मौजूद एंट्री को शॉर्ट कहते हैं.
पोस्ट प्लांट
किसी राउंड का वह फेज़ जब बम को लगाने के बाद अटैकर्स उस साइट को डिफेंड करते हैं और डिफेंडर्स हमला करके उस साइट को कब्ज़े में लेकर बम को डिफ्यूज़ कर देते हैं. यहां से राउंड में एक्शन की शुरुआत होती है.
जब माना जाता है कि परिस्थिति जीतने वाली नहीं है, जब एक का मुकाबला पांच या तीन से हो रहा हो तब डिफेंडर्स पोस्ट प्लांट फेज़ में एग्ज़िट फ्रैग की तरफ बढ़ सकते हैं.
प्रीफायर
जब किल के लिए वक्त बहुत कम होता है तो एक खिलाड़ी शिकार मिलने की उम्मीद में दीवार के आर-पार फायर करता है. कुछ मौकों पर इससे आप 50/50 सिचुएशन से निकलकर आगे बढ़ने में सफल हो जाते हैं.
रेज़
सेज के फिर से अवतार लेने की क्षमता को शॉर्ट में रेज़ कहते हैं.
शिफ्ट वॉकिंग
ज़्यादातर अनरेटेड टीममेट्स को शिफ्ट वॉकिंग की जानकारी नहीं होती. शिफ्ट को पकड़कर घूमते रहने पर आप खामोश रहकर अपनी पोजिशन को गुप्त रख सकते हैं. यही वजह है कि कई राउंड्स काफी धीमी रफ्तार से शुरू होती है.
शिफ्ट वॉकिंग महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे आपके पदचाप की आवाज़ नहीं आती. शोर करने वाले कदमों से दूसरी टीम को आपकी स्थिति का अंदाज़ा लग जाता है.
स्मोक आउट
जब ओमन, ब्रिमस्टोन, जेट या साइफर स्मोक छोड़कर पूरे इलाके को धुंए से घेर देते हैं. ऐसे में दूसरी टीम पारंपरिक तरीके से खेलने या पीछे हटने के लिए मज़बूर हो जाती है.
स्पेंडिंग स्ट्रेटजी
अल्टीमेट इकॉनमी और वेपन इकॉनमी के आधार पर टीम की खर्च करने की रणनीति में बदलाव आता है. कभी कभी, कुछ खिलाड़ी जेट को - ऑपरेटर के लिए उपलब्ध रकम के बावजूद - राउंड में भारी भरकम कवच और घोस्ट के साथ देखते हैं. इसकी वजह जेट की ब्लेडस्टॉर्म करने की योजना हो सकती है. ठीक इसी तरह, अलग-अलग इकॉनमीज़ का असर टीम की रणनीति पर पड़ता रहता है.
थ्रिफ्टी
दुश्मन खिलाड़ी के हथियार से किल हासिल करके राउंड को जीतना.
ट्रेड
जब दोनों ही टीमों का एक शख्स गनफाइट के करीब मर चुका हो. इस परिस्थिति में ज़्यादातर एंट्री फ्रैगर का ट्रेड होता है. ये खासकर दूसरे टीममेट के हाथों दूसरे दुश्मन के मारे जाने के दौरान होता है.
अल्टीमेट/अल्ट
आपकी अल्ट या अल्टीमेट एक कैरेक्टर की सबसे शक्तिशाली क्षमता है. अच्छे खिलाड़ी बॉटम फ्रैगर के मुकाबले तेज़ गति से अल्ट्स पैदा करते हैं.
वॉलबैंग
किसी दीवार या कवर के आर पार शूट करके दुश्मनों को घायल करना. वैलोरेंट में हमेशा दुश्मन किसी न किसी कोने में इंतज़ार कर रहे होते हैं, ऐसे में इन्हें शूट करना बेहतर होता है. बॉम्ब कैम्प्स में चौंकाने वाले किल्स चालाक और तेज़ दिमाग वाले वॉलबैंग्स से मुमकिन होता है.