दुबई के एक मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाने का प्रयास करता एक बल्लेबाज़.
© दिमित्री क्रूस | रेड बुल कंटेंट पूल

9 डॉक्यूमेंट्री जो हर क्रिकेट फैन को देखनी चाहिए

अगर आप क्रिकेट से प्यार करते हैं या खेल के कुछ सबसे महान और काले अध्याय को जानना चाहते हैं तो इन डॉक्यूमेंट्रीज़ को देखें.
शॉन सिक्वेरा (मूल अंग्रेजी से अनुवादित लेख) द्वारा लिखित
3 मिनट पढ़ेPublished on
चाहे आप कई दशकों से इस खेल को फॉलो कर रहे हों या आज तक एक भी मैच नहीं देखा हो, क्रिकेट जगत की कहानियां आपको जरूर रोमांचित करेंगी.
2010 की अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम की प्रेरक कहानी से लेकर, 1932-33 एशेज में बॉडीलाइन सीरीज़ तक, राजस्थान रॉयल के 2019 सीज़न के पहले कभी न देखे गए बिहाइंड द सीन, केएल राहुल की कहानी कि कैसे वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बन गए, ये डॉक्यूमेंट्रीज़ एक क्रिकेट प्रेमी से लेकर क्रिकेट प्रशिक्षु तक सबको देखनी चाहिए.

1.      फायर इन बेबीलोन (2010)

यह डॉक्यूमेंट्री वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के उदय का विवरण देती है, जिसने खतरनाक तेज गेंदबाज़ी आक्रमण के माध्यम से 15 वर्षों से अधिक समय तक खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा, जिसने कई सीरीज़ में इंटरनेशनल बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए और उन्हें 1970 के दशक में एक के बाद एक विश्व कप खिताब जीतने में मदद की.

2.      डेथ ऑफ ए जेंटलमैन (2015)

दो पत्रकार खेल के संचालन में गहराई से उतरते हैं और आरोपों को उजागर करते हैं कि बिग3 - क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया(CA), इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB), और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बड़े लोगों ने क्रिकेट खेलने वाले अन्य राष्ट्रों की कीमत पर अपने स्वयं के फाइनेंशियल लाभ के लिए शासन  में हेरफेर किया है.

3.      आउट ऑफ द एशेज (2010)

यह फिल्म युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में पले-बढ़े युवकों के एक समूह को फॉलो करती है जो अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं और 2010 आईसीसी वर्ल्ड टी20 और 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए क्वालीफाई करने का जुनून रखते हैं.

4.      रोर ऑफ द लायन (2019)

भारत के चहेते क्रिकेटर एमएस धोनी के विचारों और अनुभवों के माध्यम से बताई गई इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ में दो साल के प्रतिबंध के बाद 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी की कहानी बताई गई है. 2013 स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण सीएसके पर दो साल का बैन लगाया गया था.

5.       सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स (2017)

यह फिल्म भारत के महानतम क्रिकेटरों में से एक सचिन तेंदुलकर के बचपन से लेकर उनके करियर के शुरुआती दौर तक, उनकी पहली विश्व कप जीत और उनके 'क्रिकेट के भगवान' बनने तक उनके जीवन और करियर की कहानी बयान करती है.

6.      क्रिकेट फीवर: मुंबई इंडियंस (2019)

2018 सीज़न के दौरान मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को फॉलो करने वाली एक डॉक्यू-सीरीज़ है. इसमें डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर खेलती मुंबई इंडियंस की कहानी दिखाई गई है और पुराने खिलाड़ियों के टीम को अलविदा कहने के बाद नए खिलाड़ियों के प्रयासों को दिखाया गया है.

7.      बॉडीलाइन: इट्स जस्ट नॉट क्रिकेट (2002)

1932-33 एशेज सीरीज के बारे में एक डॉक्यूमेंट्री जिसमें इंग्लिश तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के शरीर पर शॉर्ट गेंदें फेंकने की बॉडीलाइन रणनीति का इस्तेमाल किया, खासकर डॉन ब्रैडमैन की प्रतिभा को बेअसर करने के लिए. डॉक्यूमेंट्री इस बात की पड़ताल करती है कि कैसे इस रणनीति ने दोनों देशों के बीच संबंधों को खराब किया और एशेज को खेल के इतिहास में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी सीरीज़ में से एक बना दिया.

8.      इनसाइड स्टोरी: ए सीज़न विद राजस्थान रॉयल्स (2020)

20 मिनट

Managing a cricket team

See into the workings of the Rajasthan Royals management team, striving always for victory on the field.

यह तीन-भाग वाली डॉक्यू-सीरीज़ 2019 सीज़न के दौरान प्रशंसकों को ड्रेसिंग रूम, ट्रेनिंग सेशन, बोर्ड-रूम और राजस्थान रॉयल्स की टीम मीटिंग में जाने का मौका देती है. ये सीरीज़ स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, रियान पराग, शेन वार्न और इसमें आवाज़ देने वाले दूसरे कई अन्य लोगों के साथ टीम के अंदर के काम-काज से लेकर सेलिब्रेशन तक सब कुछ दिखाती है,.

9.      शट आउट द नॉइज़

8 मिनट

केएल राहुल - शट आउट द नॉइज़

शट आउट द नॉइज़ एक डॉक्यूमेंट्री है जिसमें 2019 में केएल राहुल की टीम इंडिया में वापसी के बाद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार होने की यात्रा को दर्शाया गया है.

यह शार्ट डॉक्यूमेंट्री इस बारे में है कि कैसे K.L.राहुल ने भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से एक छोटे से निर्वासन के बाद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बनने के लिए घंटों लंबी ट्रेनिंग में खुद को अपने शिल्प के लिए समर्पित कर दिया.

अन्य डॉक्यूमेंट्री और सीरीज:

बीबीसी की नॉट क्रिकेट एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है जिसमें क्रिकेट जगत के सबसे बड़े घोटालों पर व्यक्तिगत एपिसोड दिखाए गए हैं.
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की लीजेंड्स ऑफ क्रिकेट एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ है जो अब तक के कुछ महानतम क्रिकेटर के करियर का विवरण देती है.

इस कहानी का एक अंश

Inside Story: A Season with Rajasthan Royals

Find out what makes a cricket team tick as we follow the Rajasthan Royals through a dramatic 2019 season.

1 सीज़न · 3 एपिसोड
सभी एपिसोड देखें