लक्ष्य सेन
Lakshya Sen

लक्ष्य
सेन

भारत

भारत

·

बैडमिंटन

लक्ष्य सेन भारतीय बैडमिंटन के नए पोस्टर बॉय हैं.

जन्म की तारीख

16 अगस्त 2001

जन्म स्थान

अल्मोड़ा, उत्तराखंड

उम्र

24

राष्ट्रीयता

भारत

भारत

करियर की शुरुआत

2019

डिसिप्लिन

Badminton

लक्ष्य सेन की विलक्षण प्रतिभा छोटी उम्र से ही देखने मिल गई जब उन्होंने अपने गुरु प्रकाश पादुकोण को पीछे छोड़ दिया और 2016 में 15 साल की उम्र में भारतीय राष्ट्रीय पुरुष सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. लक्ष्य जूनियर्स में विश्व नंबर 1 की रैंक भी हासिल कर चुके थे.
मौजूदा समय में वे बैडमिंटन सर्किट के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों में से एक हैं. 2022 उनके लिए खास रहा जब लक्ष्य ने इंडियन ओपन जीता, भारत को एक ऐतिहासिक थॉमस कप जीत में मदद की, राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के सिंगल्स में स्वर्ण जीता, और पुरुषों के सिंगल्स में टॉप -10 में जगह बनाई.
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय शटलर तकनीकी रूप से भी विकसित हुआ है. अपनी आक्रमण प्रवृत्ति और शक्तिशाली स्मैश के लिए जाने जाने वाले, लक्ष्य ने अपने डिफेंस और नेट ड्रिबल पर काम किया है और एक बेहतर ऑल-कोर्ट खिलाड़ी बन गए हैं.