भारतीय सशस्त्र बलों से हैदराबाद के सिकंदराबाद शहर से हमेशा नाता रहा है.
1806 में इस शहर का ब्रिटिश छावनी के आस-पास निर्माण हुआ था. तब से शहर में विशेषकर सेना और वायु सेना के कई सैन्य कर्मी रह रहे हैं.
यह शहर अपनी रक्षा कॉलोनियों और सेना हेडक्वार्टर के साथ-साथ सेना के जवानों और उनके परिवारों के लिए हाउसिंग सोसाइटी के लिए जाना जाता है.
ऐसी ही एक कॉलोनी सैनिकपुरी है, जिसे सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों के लिए एक हाउसिंग सोसाइटी के रूप में बनाया गया था, लेकिन बाद में अन्य सैन्य व्यक्तियों और नागरिकों के परिवारों के लिए भी खोल दिया गया है. कॉलोनी के चारों ओर सेना की विरासत की एक अलग भावना महसूस की जा सकती है.
हैदराबादी बोली की समृद्धता भी इन हिस्सों में सुनाई देती है, और इस सोसाइटी में लोगों को बैडमिंटन खेलते हुए तस्वीरें खींचने के दौरान मुझे भी यह प्रसिद्ध बोली सुनने का मौका मिला.
"अक्का!" एक युवा लड़की ने अपनी बड़ी बहन को कहा जब भी शटलकॉक लेने के लिए उसे दूर जाना पड़ता था.
"अरे, क्या तो भी करी?" बड़ी बहन, फातिमा, जवाब में डांटती है जब छोटी बहन पानी के गड्ढे से शटल को टकराती है.
वे एक गली में खेल रहे थे जहां जाल (नेट) का काम एक सीढ़ी कर रही थी. लेकिन गड्ढों से भरी सड़क पर सीढ़ी का जुगाड़ मुश्किल साबित हुआ, और उन्होंने बाद में घर के गेट को जाल की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश की. लेकिन इससे भी मदद नहीं मिली और उन्होंने अपने छत के बगीचे में गमलों को डिवाइडर बनाकर बैडमिंटन खेला. लेकिन यहां घर का पालतू कुत्ता भी खेल का मजा लेना चाहता था और अक्सर शटलकॉक लेकर भाग जाता था.
मैं इस दौरान एक और जोड़ी से मिला जिनके पास खेलने के लिए ज्यादा जगह उपलब्ध नहीं थी. यहां फल बेचने वाले विक्रेता ज्यादा परेशान नहीं कर रहे थे नहीं थे, बल्कि गृहिणियां बार-बार उनके कोर्ट से होकर गुजर रही थीं. ऐसी परिस्थिति में बैडमिंटन खेलना बेशक आसान नहीं था और आखिरकार उन्हें वह जगह छोड़कर एक शांत स्थान पर जाना पड़ा जहां वे अपने खेल को बिना किसी बाधा के खेल पाएं.
क्लिक इट के साथ जुड़ें
इस लेख की सभी तस्वीरों को स्वप्निल कुमार ने क्लिक इट के हिस्से के रूप में कैप्चर किया था. क्लिक इट एक बहुस्तरीय फोटोग्राफी कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों के फोटोग्राफरों के काम का समर्थन और प्रदर्शन करना है. अगर आप क्लिक इट में योगदान करना चाहते हैं और अपनी तस्वीरों को RedBull.com पर दिखाना चाहते हैं, तो विवरण के लिए clickit@redbull.com पर मेल करें.