गेमिंग
PUBG मोबाइल कम्युनिटी में सबसे बड़ी बहस है FPP vs TPP.
वैसे तो TPP आमतौर पर खेला जाने वाला मोड है. कुछ ऐसे प्रोफेशनल और नए खिलाड़ी भी हैं जो मानते हैं कि FPP एक ज्यादा मजेदार गेम है.
एक नजरिए से, जब PUBG मोबाइल टूर्नामेंट की बात आती है तो प्रोफेशनल इंडियन गेमर्स के द्वारा TPP का ज्यादा बार इस्तेमाल किया जाता है.लेकिन खिलाड़ी कुछ परिस्थितियों में लाभ हासिल करने के लिए FPP का इस्तेमाल भी करते हैं.
यहां हर एक मोड से आप क्या हासिल करते हैं और क्या खोते हैं, इस पर एक विश्लेषण है ताकि आप खुद तय कर सकें कि आपके अगले PUBG मोबाइल मैचअप के लिए सबसे अच्छा क्या होगा.
TPP और FPP क्या हैं?
TPP यानी 'थर्ड-पर्सन पर्सपेक्टिव' जो कि गेम मोड है जिसमें आप गेम को इस तरह देखते हैं जैसे कि आप जिस कैरेक्टर को निभा रहे हैं, उसके पीछे खड़े हैं.
FPP 'फर्स्ट-पर्सन पर्सपेक्टिव' है, जो कि गेम मोड है जिसमें आप गेम को उस कैरेक्टर के रूप में देखते हैं जिसे आप निभा रहे हैं; दरअसल केवल वही देखते हैं जो कैरेक्टर देखता है.
ये गेमिंग मोड शूटिंग शैली में आम हैं. उदाहरण के लिए, काउंटर-स्ट्राइक सीरीज में कोई भी गेमिंग टाइटल क्लासिक फर्स्ट पर्सन शूटर का एक उदाहरण है, जबकि गियर्स ऑफ़ वॉर जैसा टाइटल एक थर्ड-पर्सन शूटर है.
PUBG मोबाइल आपको FPP और TPP के बीच चुनने का विकल्प देता है. जबकि आप गेम में TPP से FPP में स्विच कर सकते हैं, आप मैच के दौरान FPP से स्विच नहीं कर सकते.
TPP
प्रोज: TPP मोड को आमतौर पर एक आसान मोड माना जाता है क्योंकि आपके पास ज्यादा पेरीफेरल विजन है और आम तौर पर डिफेंसिव गेम खेल सकते हैं. जिससे गेम प्ले काफी टैक्टिकल और रोटेशन मुश्किल हो जाता है. इसका मतलब यह है कि अगर आप TPP खेल रहे हैं और सर्कल में एक अच्छी स्थिति है तो ओपोनेंट के लिए आप पर हमला करना बहुत मुश्किल है क्योंकि आप उनके पॉइंट ऑफ व्यू को पहचानने के लिए पेरीफेरल विजन का इस्तेमाल कर सकते हैं (जो आप FPP में नहीं कर सकते).
दूसरी ओर, अगर आप डिफेंस में किसी खिलाड़ी पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं, तो स्मोक ग्रेनेड जैसी सुविधा का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है ताकि वो आपको करीब आते देख न सकें. सामान्य तौर पर, TPP के साथ सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यह है कि यह आपको हर समय अपने परिवेश की ज्यादा जानकारी प्रदान करता है.
TPP गेम मोड आमतौर पर डिफेंसिव गेम को रिवार्ड करता है.
कॉन्स: TPP मोड के खिलाफ सबसे बड़ी शिकायत यह है कि यह गेम में स्किल को रिवार्ड नहीं करता है. TPP में गनफाइट्स आमतौर पर दिलचस्प नहीं होती हैं क्योंकि खिलाड़ी एक दूसरे को पेरीफेरल नजर से देख सकते हैं.
डिफेंसिव गेम पर जोर देने का मतलब यह भी है कि गेम खेलने और देखने में कम रोमांचक है. TPP में, यूजुअल फीचर्स शूटिंग गेम को इंटरेस्टिंग बनाते हैं - जैसे फ़्लिकिंग, एंगल पकड़ना और पॉप फ्लैश और पीकर्स एडवांटेज उपलब्ध नहीं होते.
इसके अलावा, PUBG मोबाइल पर TPP मोड के लोकप्रिय होने से पहले, FPP मोड में PC गेमर्स द्वारा शानदार पर्सनल प्ले और हथियारों के साथ अलग लक्ष्य के कारण ज्यादातर कम्युनिटी गेम से जुड़ गए थे.
FPP
प्रोज: FPP ज्यादा हार्ड-कोर गेमिंग अनुभव देता है. यह गेम जीतने के लिए लक्ष्य और स्किल पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है.
यह ज्यादा असली और रियल भी है क्योंकि यह खिलाड़ी के देखने की जगह को लिमिट करता है, जिसे देखा जा सकता है अगर आप खुद कैरेक्टर होते हैं. यह मोड अच्छी तरह से ज्यादा कॉम्पिटिटिव है और अगर इसे सही तरीके से लागू किया जाए, तो देखने का बेहतर अनुभव हो सकता है.
"FPP मोड पर स्विच करने से न केवल खिलाड़ी अपने शॉट्स को बेहतर तरीके के साथ लक्षित कर सकते हैं, बल्कि खिलाड़ियों में दूसरे स्किल भी सुधरते है जैसे साउंड की जागरूकता और कैरेक्टर इंडिकेटर्स। जैसे लाइन ऑफ साइट बढ़ती है, यह खिलाड़ियों को एक बेहतर नजरिया देती है जिससे वो स्थिति को बेहतर समझ सकें., ”उमुम्बा के प्रो गेमर अरकाम राशिद 'सोनिक' बताते हैं.
कॉन्स: क्योंकि नए खिलाड़ियों के लिए FPP थोड़ा ज्यादा मुश्किल हो सकता है, इसलिए ज्यादातर PUBG मोबाइल बेस TPP गेम से शुरू हुआ और ज्यादातर प्लेयर इससे चिपके रहे. नतीजतन, FPP उतना लोकप्रिय नहीं है और कतार का समय अक्सर काफी लंबा हो सकता है. मैच-मेकिंग में लंबी लाइन के कारण भी ज्यादा लोग TPP के लिए FPP छोड़ देते हैं, ताकि वे एक गेम को तेजी से खेल सकें, इस वजह से FPP में बहुत कम लोग मिलते हैं।
एक और कारण, FPP को ज्यादा से नहीं खेला जाता है क्योंकि यह स्किन्स की लोकप्रियता के कारण है. PUBG मोबाइल में बहुत सारी स्किन्स हैं जिन्हें आपके कैरेक्टर और टूल्स को अच्छा करने के लिए खरीदा जा सकता है, TPP में सबसे अच्छा आनंद लिया जाता है क्योंकि आप और ज्यादा स्किन्स ले सकते हैं.
निष्कर्ष
दोनों के बीच,FPP ज्यादा कॉम्पिटिटिव मोड है जो ज्यादा स्पेक्टेटर-फ्रेंडली है क्योंकि यह टारगेट और गेमप्ले में बेहतरीन हाइलाइट बनाता है. दूसरी ओर, TPP ज्यादा पॉपुलर है क्योंकि कैजुअल गेमर्स इसे इंजॉय कर सकते हैं. इसके अलावा, बहुत से गेमर्स ने TPP को अपनाया है क्योंकि यह ज्यादा डिफेंसिव और टैक्टिकल गेम खेलने देता है.