पिछले हफ्ते, बड़े गेम्स स्टोर में आने वाला सबसे नया कॉम्प्लिमेंट्री गेम है, ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 5. रॉकस्टार क्राइम गेम बेहद लोकप्रिय है और लगभग सात साल पुराने इस गेम की लगभग 120 मिलियन कॉपीज़ बिक चुकी हैं, इसके बावजूद इस नए गेम को मुफ्त में उपलब्ध कराने के चलते ऐपिक की डिजिटल दुकान क्रैश हो गई. ये बताता है कि लॉस सैंटोस में छुट्टी मनाना अभी तक सबकी बड़ी चाहत है.
आप ग्रैंड थेफ्ट ऑटो गेम में ऑनलाइन आकर जीटीए 5 हासिल कर सकते हैं. गुरूवार, 21 मई तक ये मुफ्त है. ऐपिक गेम्स स्टोर इसे जल्द खत्म करने वाला है लिहाज़ा इसे अभी लेकर हमेशा के लिए अपने पास रखा जा सकता है.
अगर आप छुट्टी मनाने के लिए सैन एंड्रिया में पहली बार आए हैं और आपको पैसे कमाने के आइडियाज़ की सख्त ज़रूरत है, यहां आइये और देखिए जीटीए ऑनलाइन में जल्द अमीर होने के पांच तरीके.
आगे बढ़ने से पहले की बात...
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो ऑनलाइन को शुरू करते ही आपका पहला काम प्री-सेट, मल्टी स्टेज़ मिशंस - जिसे स्टोरी मोड स्टार्स लैमर डेविस, ट्रेवर फिलिप्स, रॉन जैकोस्की और साइमन येटैरियन ने तैयार किया है – होना चाहिए. यहां आपको नंबर्स पाने के लिए मुश्किल खोज करने पड़ेंगे, लेकिन इससे आपको शुरू के स्टेजेज़ में एक छोटा खजाना हासिल करने और रैंक बढ़ाने में मदद मिलेगी. एकबार आपके पास 200,000 डॉलर जमा होने का मतलब है, आप असली धन हासिल करने के लिए तैयार हैं. अपने लिए एक हाई एंड अपार्टमेंट लें (डकैती की योजना बनाने वाले एक कमरे के साथ), और एक बड़ी चोरी के लिए तैयार हो जाएं.
लेस्टर्स हाइस्ट एंड द पैसिफिक स्टैंडर्ड जॉब ( Lester’s heists and the Pacific Standard Job)
चलिए, अब असली काम की शुरुआत करें. जीटीए ऑनलाइन की डकैतियां इस गेम में सबसे लाभदायक प्रयास भर नहीं है, ये बेहद मनोरंजक भी है. यहां आपको लेस्टर क्रेस्ट से संपर्क में रहना है और उसके बताए फ्लीका जॉब, द प्रीज़न ब्रेक, द ह्युमेन लैब्स रेड और सीरीज़ अ फंडिंग जैसे मिशंस को पूरा करना है. ध्यान में रखिए कि हर डकैती का सूत्रधार आपकी कमाई का आधा हिस्सा लेगा (फ्लीका में कम से कम चार लोगों की ज़रूरत होगी), यानि सबके परसेंटेज शेयर का ख्याल रखना होगा. उदाहरण के तौर पर, प्रीज़न ब्रेक की कीमत 40,000 डॉलर है, जिसमें आपको 20,000 डॉलर मिलेंगे, मुश्किल मोड में खेलने पर इसकी कीमत 50,000 डॉलर भी हो सकती है.
अगर आपके पास मुश्किल मोड में खेलने की हिम्मत है तो आपको ज़्यादा धन मिल सकता है लेकिन इसके लिए आपके और आपके ग्रुप में उतनी काबिलियत भी होनी चाहिए. एकबार शुरुआती चार काम करने के बाद आप असल कमाई – द पैसिफिक स्टैंडर्ड जॉब - के लिए तैयार हो जाते हैं. इसकी योजना तैयार करने के लिए आपको 100,000 डॉलर और मुश्किल मोड के चयन के आधार पर 500,000 डॉलर/ 1 मिलियन डॉलर /1.25 मिलियन डॉलर तक मिल सकते हैं. आप अपने ग्रुप की क्षमता के मुताबिक खेलें जिसमें एक हैकर, एक विध्वंस करने वाला, दो भीड़ को संभालने वाले होने चाहिए. इसमें हर घंटे की कमाई 400,000 डॉलर होती है.
द डूम्सडे हाइस्ट (The DoomsDay Heist)
अब आपका अगला काम डूम्सडे हाइस्ट को अंजाम तक पहुंचाना है. इसमें तीन अलग-अलग काम हैं. इसमें आपको सिर्फ एक मददगार की ज़रूरत होगी. इसका मतलब इसमें आपकी कमाई ज़्यादा होगी. यहां आपको ज़्यादा कठिनाइयों का सामना करना होगा, लेकिन यहां पहले काम के लिए 812,500 डॉलर, दूसरे काम के लिए 1.2 मिलियन डॉलर और तीसरे काम के लिए 1.5 मिलियन डॉलर मिलेंगे.
इसके लिए आपको मैप के ऊपर कुछ फैसिलिटीज़ की ज़रूरत होगी. इस काम के लिए आपको हर घंटे औसतन 300,000-400,000 डलर मिलेंगे.
स्पेशल कार्गो (Special Cargo)
आपकी बड़ी डकैतियों के बीच जीटीए ऑनलाइन में स्पेशल कार्गो मिशंस एक स्थिर रास्ता है. स्पेशल कार्गो मिशन के लिए आपको सीईओ बनना होगा और इसके लिए आपको एक एग्ज़क्यूटिव ऑफिसर की भी आवश्यकता होगी. अब 1 मिलियन डॉलर के लिए आपका निशाना सेंट्रली लोकेटेड मेज़ बैंक वेस्ट होगा. आपको अपने लूटे हुए माल को छिपाने के लिए एक गोदाम की भी ज़रूरत होगी. रैंचो में 16-क्रेट तक स्टोर करने वाली जगह 250,000 डलर में मिल जाएगी, मेरी सलाह के मुताबिक आपको ला प्यूएर्ता में स्थित 42-क्रेट क्षमता का गोदाम 295,000 डॉलर में लेना चाहिए.
एकबार सबकुछ जुटा लेने के बाद आप सैन एंड्रिया में कार्गो की चोरी करेंगे, और इसे लेकर अपने गोदाम में आएंगे जिसे आप सबसे ज़्यादा बोली लगाने वाले को बेचेंगे. एक दिक्कत ये है कि स्पेशल कार्गो मिशंस के सिर्फ पब्लिक फ्री मोड सेशंस में ही किया जा सकता है. यहां लोग रोकने की कोशिश करेंगे जिसके लिए उन्हें मुआवजा दिया जाएगा. ऐसे में बीच में आने वालों को हटाने के लिए आपको लोगों की ज़रूरत होगी.
अगर आप चाहें तो स्पेशल कार्गो मिशंस को अकेले भी पूरा कर सकते हैं. अगर आपके पास सही क्रू हो तो इससे आपको हर घंटे 200,000 डॉलर की कमाई हो सकती है. मैप को कवर करने के लिए आप हेलिकॉप्टर, फ्लाइंग डिलोरियन-डिलक्सो (जो डूम्सडे हाइस्ट के दौरान अनलॉक हुआ था) का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्पेश कार्गो मिशंस काम के बीच में कूलडाउन टाइमर का पालन करता है, लिहाज़ा 150,000 डॉलर प्रति घंटे के वीआपी मिशंस को खत्म करने के लिए सिक्योरोसर्व इंटरैक्शन मेन्यू का उपयोग कर सकते हैं.
वेहिकल और एयर कार्गो मिशंस के ऑपरेशंस एक जैसे मापदंडों के साथ मिलते जुलते हैं, यहां आपको गोदाम की जगह 1 मिलियन डॉलर वाले कार गैरेज या 1.2 मिलियन डॉलर वाले हैंगर की ज़रूरत होगी.
बैकग्राउंड वर्क – गनरनिंग और मोटरसाइकिल क्लब्स (Background work- Gunrunning and Motorcycle Clubs)
बैंक्स लूटने और फ्लाइंग कार्स चुराने के बीच आप पर्दे के पीछे रहकर भी कैश बनाने के रास्ते तैयार कर सकते हैं.
सबसे पहले, गनरनिंग के लिए आपको 1.2 मिलियन डॉलर में एक बंकर खरीदना होगा. इसके बाद आप दूर रहकर सिक्योरोसर्व के इंटरैक्शन मेन्यू के विकल्प का इस्तेमाल करके अपने प्रोग्रेस की देखरेख कर सकते हैं. एकबार जब आप माल बेचने के लिए तैयार हों तो बंकर में बैठकर अपने लैपटॉप से डिलीवरी मिशन को एक्टिवेट करके कैश जमा कर सकते हैं. सबकुछ ठीक रहने पर आप हर घंटे 80,000 डॉलर की कमाई कर सकते हैं.
मोटरसाइकिल क्लब्स और नाइटक्लब्स निष्क्रिय पैसा बनाने के रास्ते हैं. द ग्रेट चैपरल बाइकर क्लबहाउस मार्केट में सबसे सस्ता महज़ 200,000 डॉलर में उपलब्ध है, बाज़ार में कोकीन से कम खर्चीला बिज़नेस भी उपलब्ध है, उसके लिए (975,000 डॉलर) आगे बढ़ना लंबे वक्त के लिए अच्छा होगा. गनरनिंग में सामान खरीदने में कम परेशानी है, ऑपरेशन के पूरा होने पर आपको हर घंटे के 80,000 डॉलर मिलेंगे.
डबल इवेंट्स (Double Events)
ये सामान्य लेकिन असरकारी है, रॉकस्टार के साप्ताहिक डबल मनी इवेंट्स में शामिल होकर आप आसानी से अपने बैंक बैलेंस के नंबर्स में कई शून्य जोड़ सकते हैं. हर गुरूवार को ताज़ा होकर हर उस चीज की तलाश कीजिए जो आपको आगे बढ़ा सके, और उसी तरह तय समय की छूट के साथ ऊपर दी गई प्रोपर्टीज़ की भी तलाश कीजिए. उदाहरण के लिए, 14 मई तक, गनरनिंग सेल मिशंस के खिलाड़ी डबल पे कर रहे हैं. रॉकस्टार का मतलब साफ है, जहां डिमांड है, वहीं पर सप्लाई करना सबसे अच्छा है.