फेमस इंटरनेशनल मैनेजर ए.ए मैनेजर
© ईए स्पोर्ट्स
गेम्स

फीफा 20 करियर मोड में संचालन करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीमें

फीफा 20 में बार्सिलोना के साथ वर्ल्ड फुटबॉल में दादागिरी करें या लीड्स यूनाइटेड को उनकी जगह पर स्थापित करें.
कॉम हर्न (मूल अंग्रेजी से अनुवादित लेख) द्वारा लिखित
4 मिनट पढ़ेPublished on
जब आप फीफा 20 में जिस क्लब का समर्थन करते हैं, उसके साथ आप अपना सातवां चैंपियंस लीग जीत लेते हैं, तो यह थोड़ा बोरिंग होने लगता है. भले ही वह क्लब ग्रिम्सबी ही क्यों न हो. ईए स्पोर्ट्स की वार्षिक फुटबॉल सीरीज़ में फुटबॉल क्लबों की भीड़ है. ऐसे में सिर्फ एक क्लब पर निगाहें ना टिकाएं. यह बदलाव का समय है.
चाहे आप पहले से स्थापित सुपरपावर टीम के साथ वर्ल्ड फुटबॉल को नियंत्रित करना चाहते हों, या आप एक स्लीपिंग जाएंट टीम को जगाना चाहते हों, फीफा 20 के करियर मोड में बहुत सारे मज़ेदार परिदृश्य उपलब्ध हैं. तो, बिना किसी देर किए हम बचा रहे हैं वो छह टीमें जिनका आप फीफा 20 में संचालन कर सकते हैं.

1. बार्सिलोना

बार्सिलोना के साथ सफलता नहीं मिली तो चीजें बिगड़ सकती है

बार्सिलोना के साथ सफलता नहीं मिली तो चीजें बिगड़ सकती है

© ईए

कैंप नोउ की हॉटसीट में बैठना हर वीकेंड आपके कौशल को चुनौती नहीं दे सकता है, लेकिन यह निश्चित रूप से बहुत मज़ेदार होगा! किटी में लगभग £ 170m के साथ, जब ट्रांसफर मार्केट में खिलाड़ियों की बात आती है तो आपके पास मूल रूप से शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं.

द ऑरिजनल Red Bull

Red Bull Energy Drink

Red Bull Energy Drink
हालांकि, आपको कितने नए खिलाड़ियों को साइन करने की आवश्यकता है? मेस्सी ( 94), सुआरेज़ (89) और ग्रीज़मैन (89) जैसे खिलाड़ियों की तिकड़ी की मौजूदगी से गोल करना मुश्किल नहीं होगा. वहीं नई भर्ती डी जोंग एक ठोस मिडफिल्डर के रूप में वर्षों तक सेवाएं देते दिखेंगे. रक्षात्मक रूप से, पिके(Pique) अपने करियर के अंतिम पड़ाव हैं, जैसा की उनकी स्पीड से पता चलता है. लेकिन सेमेडो और लेंगलेट आसानी से स्लॉट कर सकते हैं अगर आप तेज गति वाले स्ट्राइकरों के बारे में चिंतित हैं. विपक्षी टीमों की धज्जियां उड़ाने को आप तैयार हैं? बार्सिलोना से आगे नहीं देखें.

2. लीड्स युनाइटेड

लीड्स को जीत की ओर ले जाए और आप हमेशा के लिए स्टार बन जाएंगे

लीड्स को जीत की ओर ले जाए और आप हमेशा के लिए स्टार बन जाएंगे

© ईए

लीड्स युनाइटेड की टीम को अब वापसी करनी ही होगी. समय काफी गुजर चुका है. लीड्स यूनाइटेड के इंग्लैंड की टॉप फ्लाइट लीग में खेले हुए 15 साल से अधिक का समय हो गया है और यह काफी वक्त होता है. मार्सेलो बिल्सा से बेहतर करें और यॉर्कशायर की इस टीम को उसके गुजरे जमाने की सफलता के दौर में वापस ले जाएं. यह एक जबरदस्त कहानी बन सकती है.
यह कहानी सिर्फ कल्पना तक ही सीमित नहीं है. आरबी ल्यूक आयलिंग और एलबी स्टुअर्ट डलास डिफेंस के जाने-माने खिलाड़ी हैं, जो साल में दो बार सालाह, माने और फ़िरमिनो से टक्कर लेने योग्य हैं. एलएम जैक हैरिसन और सीडीएम काल्विन फिलिप्स जैसी युवा प्रतिभाएं का भविष्य लीड्स के साथ उज्ज्वल दिखता है. अगर स्ट्राइकर पैट्रिक बैमफोर्ड आपके लिए ऐसा नहीं करते हैं, तो नये खून को मौका दे. यूनाइटेड का £15m ट्रांसफर बजट उन्हें चैंपियनशिप की ऐसी बनाता है जो नए खिलाड़ियों पर खर्च कर सकती है.

3. रियल सोसीडाड

मार्टिन एडेगार्ड टीम की किस्मत बदल सकते हैं

मार्टिन एडेगार्ड टीम की किस्मत बदल सकते हैं

© ईए

दो शब्द: मार्टिन एडेगार्ड. नॉर्वेजियन मिडफील्डर इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है, जिससे फीफा 20 में किस टीम को मैनेज करना है, इसका चयन करते समय रियल सोसिडैड एक रोमांचक संभावना बन जाती है. वह अगले सीज़न में जिदान के संरक्षण में वापस आने की संभावना है, इसलिए अगर आप ला लीगा सिंड्रेला कहानी चाहते हैं, तो फिर बास्क कंट्री फुटबॉल क्लब का कार्यभार संभालें.
ट्रांसफर बजट पर बेशक आप ज्यादा काम नहीं कर सकते, लेकिन सोसिडाड के पास ऑन-लोन एडेगार्ड से ज्यादा बहुत कुछ है. स्पेनिश विंगर ओयारज़ाबल अपने 83 ओवरऑल (और 89 संभावित) और सीएम मेरिनो के साथ एक पंच पैक करते हैं. टीम की रक्षापंक्ति पर आप काम करें और आप जल्द ही बड़ी टीमों को पछाड़ टॉप-2 के पायदान पर पहुंच सकते हैं.

4. वेस्ट हैम यूनाइटेड

अपनी टीम को एकजुट करें और वेस्ट हैम को वह टीम बनाएं जो उन्हें होनी चाहिए थी

अपनी टीम को एकजुट करें और वेस्ट हैम को वह टीम बनाएं जो उन्हें होनी चाहिए थी

© ईए

ऐसा कोई कारण नहीं है कि वेस्ट हैम को हर सीज़न में चौथे स्थान के लिए नहीं लड़ना चाहिए. लेकिन फिलहाल टीम का प्रदर्शन औसत रहा हैं जिसका मुख्य कारण बोर्डरूम में कुप्रबंधन है. लेकिन फीफा 20 के करियर मोड की खूबसूरत बात यह है कि यह एक नए स्लेट की अनुमति देता है. द हैमर के 2019-20 सीज़न को देखते हुए, ईस्ट लंदन की इस टीम की सफलता का सबसे अच्छा दांव फिलहाल वीडियो गेम में ही दिखता है.
अटेक में वे बहुत मजबूत हैं: लैंज़िनी, फ्रेंचमैन सेबेस्टियन हॉलर और फेलिप एंडरसन किसी भी डिफेंस को तोड़ सकते हैं. आपको बैक फोर पर काम करने की जरूरत है. शुक्रिया करें एक बहुत बड़े ट्रांसफर बजट का और प्रीमियर लीग के आकर्षण का, जिसके कारण आप सेंटर-हाफ के कुछ बड़े खिलाड़ियों को खरीदने में सक्षम है.

5. अजाक्स

अजाक्स खिताब जीतने के लिये बेकरार है

अजाक्स खिताब जीतने के लिये बेकरार है

© ईए

अधिकांश आश्वस्त थे कि अजाक्स फ्रेन्की डी जोंग के जुवेंटस और मैथिज्स डी लिग्ट के बार्सिलोना में चले जाने से बड़े मंच पर लड़खड़ा जाएगी, जबकि नीदरलैंड की अब तक की सबसे बड़ी टीम का इस सीज़न में चैंपियंस लीग में प्रदर्शन फीका ही रहा है, लेकिन टैलेंट की कमी नहीं है. ज़ियाच, वैन डी बीक, टैडिक और नेरेस अनुभवी खिलाड़ी हैं, जबकि 22 वर्षीय वैन डी बीक भविष्य की उम्मीद हैं. अर्जेंटीना के डिफेंडर लिसेंड्रो मार्टिनेज टीम में नए खिलाड़ी हैं. एम्स्टर्डम का यह क्लब अभी और खिताब जीतने को बेकरार है.
उत्कृष्ट युवा सेट-अप के साथ, नए युवा खिलाड़ियों को मौका देना पड़ेगा ताकि एक शानदार भविष्य का निर्माण हो सकें. विकल्प कम है क्योंकि मामूली ट्रांसफर बजट के कारण क्लब टॉप खिलाड़ियों को लुभा नहीं पायेगा. लेकिन अपने सामरिक कौशल और नए खिलाड़ियो की जमात के साथ, आप इस क्लब को यूरोपीय फुटबॉल के शीर्ष पर वापस ले जा सकते हैं.

6. आरबी लीपज़िग

लीपज़िग के पास बायर्न को शीर्ष स्थान से हटाने के लिए आवश्यक सब कुछ है

लीपज़िग के पास बायर्न को शीर्ष स्थान से हटाने के लिए आवश्यक सब कुछ है

© ईए

पिछले एक दशक से बुंडसलीगा पर बायर्न म्यूनिख और बोरुसिया डॉर्टमंड ने राज किया है. हालांकि, उन दस वर्षों में, जर्मन फुटबॉल की एक नया सुपरपावर उभरा है: आरबी लीपज़िग. वर्नर (83), सबित्ज़र (81) और गुलासी (85) जैसे खिलाड़ियों के साथ, लीपज़िग दल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.
लगभग £60m का ट्रांसफर बजट आपको नए खिलाड़ी लाने का अवसर देता है, लेकिन क्लब में आपके पास मौजूद युवाओं को अनदेखा ना करें: वुल्फ और मुकीले दोनों में 85 की क्षमता है, एडम्स, अमपाडु और लुकमैन सभी 86 तक जा सकते हैं, कोनाटे और उपामेकानो 88 तक पहुंचकर दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से दो बन सकते हैं. आपके लिए बहुत मेहनत की गई है; आपको बस इतना करना है कि साइन करें और बायर्न को सीधी टक्कर दें.