टीम की 2020 जर्सी लॉन्च के दौरान बीच पर टहलते राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी.
© सजल कपूर | राजस्थान रॉयल्स | रेड बुल कंटेंट पूल
Cricket

शानदार तरीके से लॉन्च हुई राजस्थान रॉयल्स की 2020 जर्सी

स्काईडाइवर डैनी रोमन जर्सी की ऑफिशियल लॉन्च के लिए दुबई में विमान से कूदे और पैराशूटिंग द्वारा एक समुद्र तट पर उतर कर टीम के खिलाड़ियों और कोचों को चौंका दिया.
रोहित सिंह (मूल अंग्रेजी से अनुवादित लेख) द्वारा लिखित
2 मिनट पढ़ेPublished on

2 मिनट

राजस्थान रॉयल्स 2020 जर्सी लॉन्च

राजस्थान रॉयल्स 2020 जर्सी लॉन्च

2020 सीज़न की शुरुआत से पहले, राजस्थान रॉयल्स दुबई में रॉयल मिराज के वन एंड ओनली होटल में एक अच्छे प्री-सीज़न का आनंद ले रहे हैं.
समुद्र तट पर रिलैक्स करते हुए एक दोपहर, खिलाड़ियों को सरप्राइज मिला जब स्काईडाइवर डैनी रोमन ने एक विशेष डिलीवरी के साथ पाम द्वीप पर एक हवाई जहाज से खुद को लॉन्च किया.
विंगसूट एथलीट अपने साथ राजस्थान रॉयल्स का बैग ले जा रहे थे जिसमें आगामी सीज़न के लिए टीम की ऑफिशियल जर्सी भरी हुई थी. खिलाड़ियों को बिल्कुल भी पता नहीं था इस सरप्राइज विजिट में टीम की जर्सी का ऑफिशियल लॉन्च था.
राजस्थान रॉयल्स 2020 जर्सी के साथ डैनी रोमन

राजस्थान रॉयल्स 2020 जर्सी के साथ डैनी रोमन

© रेड बुल स्टाफ

टीम के खिलाड़ियों के लिए यह एक विस्मयकारी पल था जब रोमन उनके बगल में समुद्र तट पर उतरे, बैग को जर्सी के साथ प्रस्तुत किया और स्पीडबोट पर निकल गए.
एक्स्ट्रीम स्पोर्ट को इतने करीब से देखना खिलाड़ियों के लिए एक रोमांचकारी अनुभव तो रहा ही, इसके साथ 2020 सीज़न के लिए किट की आधिकारिक झलक पाना भी यादगार लमहा रहा. खिलाड़ियों ने पहली झलक के लिए जर्सी को बैग से बाहर निकाला और पहली बार इसे पहना भी.
रियान पराग, डेविड मिलर, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट और वरुण आरोन रॉयल्स के उन खिलाड़ियों में शामिल थे जो जर्सी लॉन्च के लिए मौजूद थे और उत्साह उनके चेहरे पर साफ-साफ नजर आ रहा था.
2020 राजस्थान रॉयल्स जर्सी के लॉन्च के लिए डैनी रोमन स्काइडाइविंग करते हुए

2020 राजस्थान रॉयल्स जर्सी के लॉन्च के लिए डैनी रोमन स्काइडाइविंग करते हुए

© सजल कपूर | राजस्थान रॉयल्स | रेड बुल कंटेंट पूल

"मुझे पता है कि रेड बुल का एक्स्ट्रीम स्पोर्ट्स और एडवेंचर से गहरा नाता रहा है, इसलिए मैं उत्साहित था और आज कुछ क्रेजी देखने की उम्मीद कर रहा था. स्काई डाइविंग मेरी बकेट लिस्ट में शामिल है और किसी को आसमान से नीचे आते और हमारी जर्सी के साथ उतरते देखना अद्भुत था, ”ऑलराउंडर रियान पराग ने कहा.
विस्फोटक बाएं हाथ के बल्लेबाज़ डेविड मिलर ने कहा: “हमारी सुबह आम तौर पर बहुत शांत होती है, लेकिन आज यह पूरी तरह से बदल गयी जब हमें समुद्र तट पर जाने के लिए कहा गया. किसी को विमान से कूदते हुए देखना और सीज़न के लिए हमारी जर्सी देने के लिए उतरते देखना शानदार अनुभव था. मैंने कुछ साल पहले दुबई में स्काइडाइविंग का अनुभव किया है, और आज बहुत सारी यादें ताजा हो गई."
2020 की जर्सी पहने रियान पराग और डेविड मिलर

2020 की जर्सी पहने रियान पराग और डेविड मिलर

© सजल कपूर | राजस्थान रॉयल्स | रेड बुल कंटेंट पूल