रैली मेक्सिको में कल्ले रोवनपेरा की एक तस्वीर.
© जानूस री/रेड बुल कंटेंट पूल
रैली

रेड बुल टीवी पर दुनिया की 6 सर्वश्रेष्ठ रैली फिल्में देखें

मोटरस्पोर्ट्स में रैली की भव्यता देखते बनती है और आपका इसके प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए बहुत सारी फिल्में और शो हैं. यहां छह रैली फिल्में हैं जो किसी भी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए.
फिल बार्कर (मूल अंग्रेजी से अनुवादित लेख) द्वारा लिखित
3 मिनट पढ़ेPublished on
रैली किसी भी शानदार खेल से कम नहीं है, हाई स्पीड एक्शन के साथ यहां बड़ी दुर्घटनाएं और कारें जो हवा में उड़ती हुई प्रतीत होती है, इस खेल को अलग पहचान देती है. यह एक ऐसा खेल है जो तब और भी आकर्षक होता है जब आप पर्दे के पीछे जाते हैं, और एक एक्सेस-ऑल-एरिया पास वास्तव में दिखाता है कि शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए कितने कौशल और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है. चाहे वह काल्ले रोवनपेरा अपनी अद्भुत नेचुरल टैलेंट दिखा रहे हो, या माइक चेन दुनिया भर में डब्ल्यूआरसी को फॉलो कर रहे हो, ये छह सर्वश्रेष्ठ रैली वीडियो हैं जिन्हें आप रेड बुल टीवी पर मुफ्त में देख सकते हैं.

1. गोइंग स्ट्रेट साइडवेज़ (Going Straight Sideways)

क्या आपने कभी सोचा है कि रैली ड्राइवर बनना कैसा होता है? लंबे समय तक WRC पत्रकार माइक चेन भी यही सोचते थे. हम में से कई लोगों की तरह, चेन मोटरस्पोर्ट्स को अपने जीवन का अहम हिस्सा समझकर बड़े हुए, लेकिन ‘गोइंग स्ट्रेट साइडवेज़’ फिल्म से पहले उन्होंने कभी कोई रेस कार नहीं चलाई थी. यह इनसाइटफुल सीरीज़ दिखाती है कि प्रतिस्पर्धा लाइसेंस प्राप्त करने से लेकर गति नोट्स को समझने तक, कठिन वेल्स रैली जीबी से निपटने में क्या लगता है. और हां, अगर आप अगले सेबेस्टियन ओगियर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह देखने लायक है.

13 मिनट

Journalist-turned-driver

Mike Chen is a longtime WRC TV journalist, but now he’s trying out the driver’s seat.

2. इनसाइड रैलीक्रॉस

मोटरस्पोर्ट रेसिंग परिवारों की लिस्ट से भरी पड़ी है. माइकल और राल्फ शूमाकर, मैक्स और जोस वेरस्टैपेन, डेमन और ग्राहम हिल कुछ ऐसे ही रेसिंग परिवार हैं. हैनसेन ब्रदर्स रैलीक्रॉस की अपनी रेसिंग रॉयल्टी हैं, जिसमें केविन और टिम्मी 14 बार के यूरोपीय रैलीक्रॉस चैंपियन केनेथ हेन्सन के बेटे हैं, और सफल रेसर्स (और टिम्मी के मामले में एक विश्व चैंपियन) अपने आप में हैं. नीचे दी गई सीरीज़ और वीडियो देखें कि कैसे भाई इतने सफल हुए.

3. कल्ले रोवनपेरा: बॉर्न टू ड्राइव (Kalle Rovanperä: Born to Drive)

कल्ले रोवनपेरा युवा होने के बावजूद WRC में अविश्वसनीय प्रदर्शन से जगमगा रहे हैं. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इस प्रतिभाशाली फिन ने अपने अपार कौशल का प्रदर्शन किया हो. ‘बॉर्न टू ड्राइव’ दिखाता है कि उनके पास कितनी प्रतिभा है. एक वास्तविक रैली कार में सिर्फ आठ साल के बच्चे के रूप में अपनी शुरुआत करने के बाद उन्होंने खेल की बुलंदियों को कैसे छुआ, इस फिल्म में आपको यह सबकुछ देखने मिलेगा.

10 मिनट

बॉर्न टू ड्राइव

कल्ले रोवनपेरा ने आठ साल की उम्र में रैली कार चलाना शुरू कर दिया था और तब से अजेय है.

4. माइक चेन को-ड्राइविंग स्कूल (Mike Chen’s Co-Driving School)

अगर आपने चेन की ‘गोइंग स्ट्रेट साइडवेज़’ का आनंद लिया है, तो आप उनके को-ड्राइविंग स्कूल को पसंद करेंगे. इस बार मोटरस्पोर्ट्स के निडर पत्रकार एक खतरनाक मिशन की तैयारी करते हैं, जिसमें कार का नियंत्रण वे किसी और को सौंपते हैं और यह पता लगाते हैं कि रैली ड्राइवर से कैसे संवाद करना और क्या सलाह देनी चाहिए. अगर गलती होती है, तो दांव अविश्वसनीय रूप से ऊंचा है, जिसके कारण आप इस सीरीज़ से जुड़े रहेंगे.

5. ऑन पेस विद पास्ट्राना

ट्रैविस पास्ट्राना जैसे कुछ ही ड्राइवर हैं, एक प्रतियोगी जो वास्तव में सीमाओं को तोड़ने में विश्वास रखते हैं और हमेशा बड़ा और खास करने की ख्वाहिश पालते हो. उत्कृष्टता और बेहतर बनने की खोज में, पास्ट्राना ने मोटोक्रॉस से रैली तक, मॉनस्टर ट्रकों से लेकर नैसकार तक हर रेस में प्रतिस्पर्धा की. ‘ऑन पेस विद पास्ट्राना’ उनकी रेसिंग यात्रा को फॉलो करती है जहां वे विभिन्न मोटरस्पोर्ट्स में हिस्सा लेते है. इसमें टॉप एथलीट के गेस्ट अपियरेंस भी शामिल हैं

23 मिनट

The rallycross grind

Travis Pastrana heads to Willow Springs, California, USA to test drive the new Dodge Dart.

6. रैलिंग अराउंड विद माइक चेन (Rallying Around with Mike Chen)

माइक चेन के साथ किस्से अभी खत्म नहीं हुए हैं, क्योंकि रेसर बनने का शौक पालने वाले चेन का WRC की सभी चीजों पर अधिकार है. ‘रैलिंग अराउंड विद माइक चेन’ सीरीज़ में 2019 वर्ल्ड रैली चैंपियनशिप की सारी घटनाओं का शानदार तरीके से वर्णन है. अगर आपके पास समय है, तो यहां पूरा सीजन देखें या नीचे पहला एपिसोड देखें:

इस कहानी का एक अंश

Going Straight Sideways

Longtime WRC journalist Mike Chen is taking on a new challenge: competing in Wales Rally GB.

1 सीज़न · 5 एपिसोड

On Pace with Pastrana

Follow motorsports superstar Travis Pastrana as he looks to push the limits in his latest adventures.

1 सीज़न · 6 एपिसोड